✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पटना-बरकाकाना पलामू एक्सप्रेस ट्रेन 17 जनवरी तक परिवर्तित मार्ग गया-कोडरमा-हजारीबाग टाउन से चलेगी

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 8:29:03 AM

झुमरी तिलैया (JHUMARI TAIYLA) - पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के नवीनगर जंक्शन पर नन-इंटरलॉकिग कार्य को लेकर शुक्रवार से पटना-बरकाकाना पलामू एक्सप्रेस ट्रेन 17 जनवरी तक गया-कोडरमा-हजारीबाग टाउन से होते हुए बरकाकाना तक परिवर्तित मार्ग से चल रही है. धनबाद के पीआरओ पीके मिश्रा ने बताया कि रेल बरवाडी-डेहरी रेलखंड के बीच 18 जनवरी तक करीब आधा दर्जन एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन रद्द रहेगी. साथ ही नवीनगर बीड़ी सेक्शन में नन-इंटरलॉकिग को लेकर कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों का मार्ग बदल कर चलाई जाएगी. वहीं 18312 बनारस संबलपुर एक्सप्रेस अपने पूर्व निर्धारित मार्ग सोन नगर गढ़वा रोड बरकाकाना के बदले परिवर्तित मार्ग वाया गया-मानपुर-कोडरमा हजारीबाग टाउन बरकाकाना तक चलाई जाएगी. 13348 पटना-बरकाकाना पलामू एक्सप्रेस को 15 से 18 जनवरी तक अपने वास्तविक मार्ग सोननगर-गढ़वा रोड-बरकाकाना के बदले परिवर्तित मार्ग वाया गया-मानपुर जंक्शन-कोडरमा-हजारीबाग टाउन बरकाकाना तक चलाई जाएगी. यह ट्रेन डालटनगंज नहीं आएगी. वहीं बनारस संबलपुर एक्सप्रेस अपने पूर्व निर्धारित मार्ग सोन नगर गढ़वा रोड बरकाकाना के बदले परिवर्तित मार्ग वाया गया मानपुर कोडरमा हजारीबाग टाउन बरकाकाना तक चलाई जाएगी.

रिपोर्ट : अमीत कुमार, झुमरी तिलैया

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.