☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गुमला पुलिस के हत्थे चढ़े माओवादी निर्मल मिंज के सहयोगी, हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार  

गुमला पुलिस के हत्थे चढ़े माओवादी निर्मल मिंज के सहयोगी, हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार  

गुमला(GUMLA): जिले के डुमरी में आपराधिक घटनाओं में सक्रिय पूर्व माओवादी सदस्य निर्मल मिंज के अन्य सहयोगियों को गुमला पुलिस ने विभिन्न इलाकों से गिरफ्तार किया है. बता दें कि निर्मल मिंज की गिरफ़्तारी बीते दिन ही लातेहार से हुई थी.   

अपराधियों के पास से दो हथियार बरामद

इस मामले की जानकारी देते हुए एसपी एहतेशाम वकारीब ने बताया कि कई दिनों से इलाके लेवी वसूलने की घटनाओ को अंजाम दे रहा था. इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापामारी कर रही थी. इसी बीच पुलिस द्वारा सीमावर्ती जिलों की पुलिस से भी सम्पर्क साधा जा रहा था. इसी बीच कल लातेहार से निर्मल मिंज की गिरफ्तारी हुई. इससे मिली जानकारी के बाद गुमला के डुमरी, पालकोट और सदर थाना के टोटो से उसके चार सहयोगी श्रवण सिंह, छोटू खान, आलोक बाखला और सुरेंद्र तिर्की को गिरफ्तार किया गया. इनके पास से दो हथियार बरामद किया गया है.

आगे भी चलेगी छापेमारी

एसपी ने बताया कि निर्मल मिंज इलाके में लेवी वसूलने के साथ ही नक्सली और अपराधियों को हथियार सप्लाई करता था. इसको लेकर भी आगे छापेमारी चल रही है. एसपी की मानें तो इसके कई सदस्य को जशपुर से भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के इस कदम से पुलिस के साथ ही आम लोग भी राहत महसूस कर रहे हैं.

रिपोर्ट: सुशील कुमार सिंह, गुमला

Published at:15 Jan 2022 05:43 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.