सरायकेला(SARAIKELA): कोरोना की तीसरी लहर के बढ़ते प्रभाव के बीच सरायकेला जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. इसके साथ ही स्वास्थ्य प्रशासन कोरोना मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में कोरोना किट की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में क्रियाशील हो गया है. सरकारी स्तर से कोरोना किट तैयार करने के साथ अब सीएसआर मद से भी विभिन्न कंपनियों से कोरोना किट लिया जा रहा है. इसी क्रम में आज श्री सीमेंट कंपनी द्वारा ढाई सौ कोरोना किट सीएस डॉ विजय कुमार को सौंपा गया. इस कोरोना किट में कोरोना संक्रमित होने पर दी जाने वाली दवाइयां शामिल हैं. इसमें कुल 12 प्रकार की दवाइयां हैं. जो कोरोना संक्रमित होने पर मरीजों को दी जाएगी. इस बारे में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार ने कहा कि जो भी कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं, उन्हें कोरोना किट दिया जा रहा है. ताकि वह होम आइसोलेशन में रहकर सभी आवश्यक दवाओं को ले सकें.
रिपोर्ट: विकास कुमार, सरायकेला