टीएनपी डेस्क (TNP DESK)- रेलवे के गार्ड को अब नई पहचान मिली है. इन्हें अब ट्रेन मैनेजर के नाम से जाना जाएगा. इनकी दस वर्ष पुरानी मांग को रेलवे बोर्ड की तरफ से हरी झंडी दिखा दी गई है. रेलवे बोर्ड के एक डायरेक्टर पे कमीशन -2 एमके गुप्ता ने सभी जोनल रेलवे में पदनाम बदलने संबंधी अधिसूचना जारी कर दी है.
बता दें कि गार्ड के पदनाम बदले जाने का मामला रेलवे में वर्ष 2011 से पेंडिंग था. गार्ड शब्द पर रेल यूनियनों को आपत्ति थी, इसलिए बोर्ड के हर पीएनएम की मीटिंग में यह मसला उठाया जाता था. बता दें कि बदलाव केवल पदनाम का है. नियुक्ति प्रक्रिया, ड्यूटी, अधिकार या फिर प्रोन्नति में इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा.
गार्ड बाबू बन गए ट्रेन मैनेजर, जानिए नए नाम से क्या पड़ेगा फर्क

Published at:15 Jan 2022 04:46 PM (IST)
Tags:News