☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

प्रमंडल कार्यालय में एकाएक पहुंचे डीडीसी, कार्यपालक अभियंता सहित कई कर्मी थे नदारद

प्रमंडल कार्यालय में एकाएक पहुंचे डीडीसी, कार्यपालक अभियंता सहित कई कर्मी थे नदारद

लोहरदगा(LOHARDGA)- डीडीसी अखौरी शशांक सिन्हा ने आज भवन प्रमंडल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. औचक निरीक्षण के क्रम में कार्यपालक अभियंता जितेंद्र प्रसाद और जूनियर इंजीनियर बसंत प्रसाद साहू,अजीत कुमार किशोर कुमार मुरमू कार्यालय में नहीं पाए गए. इसके साथ ही असिस्टेंट इंजीनियर के भी कार्यालय में कार्यरत नहीं होने की बात कही गई.

कार्यालय में पदाधिकारी पूरी तरह से अनुपस्थित

बता दें कि उप विकास आयुक्त को लगातार शिकायतें मिल रही थी कि भवन प्रमंडल में लंबे समय से पदाधिकारी नहीं पहुंच रहे हैं, जिसके कारण विकास कार्य पूरी तरह से बाधित हो रहा है. जब इसकी पड़ताल की तो पाया गया कि कार्यालय में पदाधिकारी पूरी तरह से अनुपस्थित हैं. हालांकि कुछ समय के बाद मौके पर पहुंचकर एक पदाधिकारी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का कार्य जरूर किया, लेकिन एक बात तो तय है कि लंबे समय से भवन प्रमंडल कार्यालय में कैश बुक का कार्य बिल्कुल नहीं किया गया है. इसका साफ मतलब होता है कि विकास कार्यों के प्रति विभागीय अभियंता पूरी तरह से उदासीन है, वहीं उप विकास आयुक्त का कहना है कि पूरे मामले की रिपोर्ट वरीय पदाधिकारियों को सौंपी जाएगी.

रिपोर्ट: गौतम लेनिन, लोहरदगा

 

 

 

 

Published at:15 Jan 2022 03:37 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.