✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पाबंदियों के बीच मनाया गया टुसू पर्व, मांदर की थाप पर झुमे झामुमो नेता दुलाल भुइयां

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 12:33:15 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - राज्य के पूर्व मंत्री और झामुमो नेता दुलाल भुइयां ने अपनी ही सरकार पर निशाना साधा है. दरअसल मकर संक्रांति और टुसू पर्व पर कोविड प्रोटोकॉल के तहत लगाए गए पाबंदियों को लेकर पूर्व मंत्री नाराज हैं. पूर्व मंत्री ने शुक्रवार को अपने आवास पर परिजनों के साथ पारंपरिक मांदर बजाते हुए टुसू पर्व मनाया. हालांकि वह उत्साह नजर नहीं आया, जिसके लिए टुसू पर्व जाना जाता है. यही कारण है, कि पूर्व मंत्री सरकार के फैसले से खफा हैं.

भावनाओं को आहत

मौके पर उन्होंने बताया कि झारखंड के मूलवासी आदिवासियों का सबसे बड़ा पर्व टुसू है. मगर सरकार की पाबंदियों के कारण यहां के मूलवासी आदिवासियों की भावनाएं आहत हुई हैं. लोक आस्था के पर्व छठ की तुलना करते हुए पूर्व मंत्री ने राज्य सरकार पर यहां के आदिवासियों की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया, कि छठ महापर्व के वक्त सरकार और पूरा प्रशासनिक महकमा नदियों-घाटों की साफ-सफाई में जुटा रहता है. मगर मूलवासियों के सबसे बड़े पर्व टुसू पर पाबंदियां लगा दी जाती है. हालांकि पूर्व मंत्री अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा से सुर्खियों में रहे हैं. इस बार भी उन्होंने लोक आस्था के पर्व छठ और झारखंड के सबसे बड़े पर्व टुसू और मकर को लेकर नया बयान दे दिया है. अब देखना यह दिलचस्प होगा, कि राजनीतिक महकमे से इसपर क्या प्रतिक्रिया आती है.

रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.