✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झोपड़ी में रहने वाले फुलो राय के पेंशन खाते में आए 75 करोड़ रुपये,आगे क्या हुआ पढ़िए इस रिपोर्ट में 

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 6:57:34 AM

जरमुंडी(JARMUNDI) - वो कहते हैं ईश्वर जब भी देता है तो छप्पर फाड़ के देता है. एक ऐसा ही वाक्या जरमुंडी प्रखंड से सामने आया है.बस ये रुपये छप्पर में नहीं पेंशन वाले खाते में बरसे हैं और कुदरत का यह करिश्मा हुआ है.जरमुंडी प्रखंड अंतर्गत रूपसागर गांव के झोपड़ी में रहने वाले फुलो राय रातोंरात करोड़पति बन गए.गरीब किसान के खाते में अचानक 75 करोड़ रुपये आ गए.इससे वे भी हैरान हैं ,बल्कि इस करिश्मे ने डर के कारण फुलो राय  की रातो की नींद और दिन का चैन उड़ा ली है.आप को बता दें कि  दुमका में एक गरीब बुजुर्ग रातोंरात करोड़पति बन गया.हैरान मत होइए उसने कौन बनेगा करोड़पति यानी KBC  या लॉटरी में ये रुपये नहीं जीते हैं. 

5 करोड़ 53 लाख ₹10 हजार एक सौ  28 पैसे बचे हैं

ये रुपये उनके खाते में किसने डाले उसकी भी उन्हें कोई खबर नहीं है.कुदरत के इस करिश्मे की खबर भी उसे तब मिली जब सीएसपी संचालक से दस हजार रुपये की निकासी कराई.शेष बचे पैसे की जानकारी में पता चला 5 करोड़ 53 लाख ₹10 हजार एक सौ  28 पैसे बचे हैं.इतने बड़े राशि को लेकर पूरे गांव में ये ख़बर आग की तरह फैल गई. शेष बचे राशि की जानकारी के लिए फूलों राय किनारी सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया पहुंचकर अपने अकाउंट स्टेटमेंट की जानकारी के लिए आवेदन दिया तो स्टेटमेंट में ₹581 मात्र बचे हुए राशि दिख रहे थे.फूलों राय के लिए यह सबसे बड़ा सवाल है आखिर ग्राहक सेवा केंद्र में दिखे राशि को माने या फिर बैंक में दिख रहे राशि को माना जा सकता है.इसे लेकर फूलों राय सीएसपी से बैंक तक के चक्कर लगा रहे हैं.

रिपोर्ट: सुतिब्रो गोस्वामी(जरमुंडी )

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.