☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आधी रात को किसी से मिलने निकली युवती, सुबह घर के बाहर पड़ी मिली लाश

आधी रात को किसी से मिलने निकली युवती, सुबह घर के बाहर पड़ी मिली लाश

दुमका(DUMKA): जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के हांसापाथर गांव के टंडी टोला में बीते दिन आधी रात को एक 25 वर्षीय युवती की पत्थर से कुचल कर निर्मम हत्या कर दी गई है. मृतिका का नाम बासमती हेमरोम है. मृतिका के पिता बाजून किस्कू ने बताया कि वह अपनी पत्नी सुनीता मुर्मू के साथ अपने ससुराल शिवलीबोना गया हुआ था और घर पर बासमती हेमरोम और उसकी दादी थी. उसकी दादी ने बताया कि रात के लगभग 12 बजे किसी का कॉल आया और युवती बाहर निकल गई. हालांकि, दादी ने मना किया परंतु युवती ने उन्हें समझा-बुझाकर सुला दिया और खुद बाहर निकल गई. उसकी दादी ने मोटरसाइकिल की आवाज भी सुनी. काफी अंधेरा होने के कारण दादी बाइक सवार का चेहरा नहीं देख पाई.

सुबह उठने पर घर के सामने मिली लाश

सुबह जब उसकी दादी उठ कर बाहर आई तो घर के बाहर ही युवती की कुचली हुई लाश पड़ी हुई थी. शव को देखकर ऐसा लगता है कि युवती को अगल-बगल में ही कहीं मार कर उसकी लाश को घर के सामने डाल दिया गया है. सूचना मिलने पर शिकारीपाड़ा थाने की पुलिस एसके प्रसाद के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है. लाश के पास पुलिस को खून से सना हुआ पत्थर, एक हंसिया, काला माला और रबर बैंड मिला है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

रिपोर्ट: अब्दुल अंसारी, शिकारीपाड़ा(दुमका)

Published at:13 Jan 2022 01:24 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.