☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद के GT रोड पर पुलिस की वर्दी में कौन कर रहा है लूट-पाट ! मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

धनबाद के GT रोड पर पुलिस की वर्दी में कौन कर रहा है लूट-पाट !   मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

धनबाद(DHANBAD) पुलिस की वर्दी में लुटेरे ,जी हां ,धनबाद में लुटेरे वर्दी का खौफ दिखाकर लूट -पाट कर रहे है.  पुलिस की वर्दी  में बरवाअड्डा थाना के  जीटी रोड NH 2 के सहरजोरी के समीप बुधवार को दिन-दहाड़े रेडियंट कैश मैनेजमेंट के कलेक्शन एजेंट विष्णु कुमार मंडल और दीपक कुमार चौधरी से अज्ञात अपराधियों ने लगभग साढ़े चार लाख रुपये लूट लिये. कंपनी के कर्मचारी सुनील कुमार ने थाना में लिखित शिकायत की  है,दोनों कंपनी कर्मी  बकाया कलेक्शन कर बाइक से बरवाअड्डा से गोविंदपुर की ओर जा रहे थे. 


साइबर अपराधी बता बैठा लिए गाड़ी में 


इस दौरान अपराधियों ने बैग  छीनकर विष्णु कुमार मंडल को अपनी स्कार्पियो गाड़ी में जबरन बैठाकर गोविंदपुर, टुंडी की ओर ले गये . वहीं दीपक को घटनास्थल पर ही छोड़ दिया और बाइक की चाबी निकालकर फेंक दिया. स्कार्पियो में अपराधी पुलिस के वर्दी थे. उनसे कहा कि तुमलोग साईबर अपराधी हो, थाना चलो, ये कहकर विष्णु कुमार मंडल को स्कार्पियो में रूपयों से भरा बैग लेकर बैठा लिया. अपराधियों ने मंडल को पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के लटानी ले गये. विष्णु ने बताया कि उसे लटानी ले जा कर पीटा और वहीं छोड़ दिया. भुक्तभोगी ने भी पुलिस के समक्ष घटना की पुष्टि की. मामला दर्ज कर लिया गया है. इस संबंध में डीएसपी मुख्यालय वन अमर कुमार पांडेय ने बताया कि लूट का मामला दर्ज कर लिया गया है. पूछताछ में मामला संदेहास्पद लगता है. सुबह की घटना है और लूट के शिकार भुक्तभोगी देर रात घटना की जानकारी देने थाना पहुंचे है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रहीं है.  विभिन्न स्तरों से साक्ष्य जुटा रही है. 

रिपोर्ट :अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड ,धनबाद

Published at:13 Jan 2022 12:07 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.