✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

PLFI नक्सली संगठन के ठाठ देख उड़े पुलिस के होश ! गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से लग्जरी गाड़ियां और लाखों कैश बरामद

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 3:00:26 PM

रांची(RANCHI): पुलिस को बड़ी  सफलता हाथ लगी है. पुलिस लगातार PLFI के उग्रवादियों पर शिकंजा कस  रही है. झारखंड के पुलिस महानिदेशक  द्वारा राज्य में उग्रवादियों और उनके सहयोगियों   पर कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है. रांची के  सीनियर एसपी सुरेन्द्र कुमार झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर विभिन्न थाना क्षेत्रों से आठ PLFI अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार उग्रवादियों  के पास से पुलिस ने महंगी गड़ियां  ,लाखों रुपये कैश और विदेशी हथियारों के फेहरिस्त मिले हैं . 

 दो PLFI सदस्यों को ध्रुवा से किया गया गिरफ्तार 

सिटी एसपी सौरभ और ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने संयुक्त रूप से  प्रेस वार्ता कर बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप को हथियार ,गोली,सिम  सहित अन्य जरूरत के समान निवेश कुमार शुभम पोद्दार, ध्रुव सिंह और आमिर चंद के लोग पहुंचाते हैं .सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर SIT का  गठन किया गया. SIT  द्वारा धुरवा डैम के पास से छापेमारी कर आर्य कुमार सिंह और अमिर चंद उर्फ चाचा को गिरफ्तार  किया.वहीं  घटना स्थल से निवेश कुमार ,शुभम पोद्दार ,और ध्रुव सिंह भागने में सफल रहे.   इनके पास से  PLFI को सप्लाई किये जाने वाली पाँच सिम कार्ड बरामद किया गया.    

गिरफ्तार अभियुक्त के बयान पर हुई और गिरफ़्तारी  

ध्रुवा से गिरफ्तार हुए अभियुक्त आर्य कुमार सिंह से बयान पर खूंटी में जियो कंपनी में काम करने वाले  उज्ज्वल कुमार को गिरफ्तार किया गया. उज्ज्वल ही आर्य को सिम उपलब्ध कराता था. वहीं  अमीर चंद के बयान पर निवेश के नगडी थाना क्षेत्र स्थित भाड़े के मकान से तीन लाख पचास हजार नगद,PLFI का 70 पीस पर्चा ,नक्सलियों के द्वारा जंगल में इस्तेमाल किये जाने वाला 15 पीस पोर्टेबल टेंट ,सात स्लीपिंग बैग सहित अन्य समान बरामद किया है. वहीं इस कांड के आरोपी जिस गाड़ी से भागे थे. उस गाड़ी को खूंटी के कर्रा रोड और जगरनाथ पुर थाना क्षेत्र से बीएमडबल्यू  और थार गाड़ी को बरामद कर लिया गया है. इस मामले में ध्रुवा थाना में मामला दर्ज कराया गया है.    

भाई के घर छुपे होने की सूचना

09 जनवरी को वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली कि जगरनाथपुर थाना क्षेत्र में निवेश अपने भाई के घर पर छुपा है,इस सूचना पर एसाइटी ने निवेश के घर पर छापेमारी की लेकिन मौके से निवेश फरार हो गया , लेकिन उसके भाई और पिता के पास से   पुलिस ने  61 लाख 31 हजार 500 और एक 7.65 बोर का खुला हुआ पिस्टल,9 एमएम का 13 कारतूस ,7.65 एमएम का 18 कारतूस, 3. 80 एमएम का एक कारतूस बरामद किया.   

दूसरे राज्यों के एयरपोर्ट और थाना को किया अलर्ट   

पुलिस को निवेश की दिल्ली में छुपे होने की जानकारी मिली थी , सूचना पर  साइबर सेल की उपाधीक्षक श्रीमती यशोधरा के नेतृत्व में पुलिस टीम दिल्ली गई. वहां  पुलिस को सूचना मिली कि वे लोग दिल्ली छोड़ उत्तर प्रदेश के रास्ते बक्सर बिहार होते हुए कहीं  भागने के फिराक में हैं . सूचना पर पुलिस ने एक टीम को बक्सर भेजा और बक्सर थाना के सहयोग से फरार अभियुक्त   निवेश कुमार ,शुभम पोद्दार, ध्रुव सिंह को मंगलवार को गंगा पुल पर एमजी हेक्टर गाड़ी के साथ गिरफ्तार  कर लिया. गिरफ्तार  अपराधियों के पास से 12 लाख 21 हजार 710 रुपये ,19 मोबाईल फोन ,एक पेन ड्राइव, छः सिम कार्ड ,चांदी का चैन समेत कई समान बरामद किया गया. जब्त मोबाईल में नई तकनीक से लैस राइफल के फोटो मिले हैं . पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिस राइफल के फोटो मिले हैं  वे विदेशी है . जो अबतक झारखंड पुलिस के पास भी नहीं है.  

 

रिपोर्ट   :समीर हुसैन ,रांची      

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.