✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

प्रतिबंधित पॉलिथीन रखने पर दुकानों में निगम का  छापा ,दुकानदार हुए आक्रोशित

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 8:03:21 AM

धनबाद(DHANBAD)  प्रदूषित शहरो में शुमार धनबाद. कोयला उत्खनन ,धूलकणों ,वाहनों से उत्सर्जित धुवा , प्रतिबंधित पॉलिथीन सहित कई कारण है, प्रदूषण बढ़ने के लेकिन रोकने वाली एजेन्सिया कभी कभी जगती है और कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति कर बैठ जाती है. सब्जी बाजार से लेकर छोटी छोटी दुकानों में खुलेआम प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग हो रहा है.झरिया में मंगलवार को धनबाद नगर निगम के फ़ूड इंस्पेक्टर अनिल कुमार , कार्यपालिक पाधिकारी कुणाल सिह , स्वछता पर्यवेक्षक संजय कुमार , रंजीत रजवार समेत कई कर्मचारियों ने कई दुकानों पर छापा मारकर प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त किया. झरिया के चार नंबर से लेकर बाटा मोड़ सब्जी मंडी तक लगभग पच्चीस किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन को जब्त करने के साथ ही सात हजार रुपये  जुर्माना भी वसूला गया.  लेकिन इसी दौरान वहाँ के कई दुकानदारों ने विरोध दर्ज कराया, जिस कारण  धनबाद नगर निगम के अधिकारियों को जाँच की कार्रवाई बीच मे ही रोक देनी पड़ी.

रिपोर्ट :सत्यभूषण ,धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.