☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद में रात गुज़ारना हुआ मुहाल,  निगम के हाकिम से मच्छरों से बचाने  की गुहार 

धनबाद में रात गुज़ारना हुआ मुहाल,  निगम के हाकिम से मच्छरों से बचाने  की गुहार 

 

धनबाद(DHANBAD)   धनबाद शहर में   मच्छरों_ ने तबाही मचा रखी है, शाम हुआ कि नहीं, मच्छर आतंक बन जाते है.  भाजपा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल आज नगर आयुक्त  से मिलकर शहर में बढ़ रहे मच्छरों के प्रकोप से निजात दिलाने की मांग की.  भाजपा नेता मुकेश पांडेय ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंप   बताया कि इस कोरोना महामारी में शहर में मच्छरों का प्रकोप भी शुरू हो गया है.  इससे बचने के लिए नगर निगम को गली -मोहल्लों में योजना बना कर साफ-सफाई करने की जरुरत है. कई जगहों पर नाले बजबजा रहे है. साथ ही नाले -नालियों की भी स्थिति सही नहीं है_ नगर आयुक्त  ने कहा कि अभी योजनाएं ली जा रही है, निगम क्षेत्र की जितनी भी सड़कें एवं नाले -नालिया हैं , उनकी मरम्मत एवं  निर्माण किया जाएगा.  नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने प्रतिनिधिमंडल  को बताया  कि  वर्तमान में नगर निगम की 6 गाड़ियां शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फागिंग कर रही है.  जल्द ही पांच और  गाड़ियों को इसमें लगाया जाएगा, इसके अतिरिक्त शहर में की नालियों  की साफ-सफाई भी की जाएगी ताकि मच्छरों के प्रकोप को कम किया जा सके. 
 
रिपोर्ट :सत्यभूषण ,धनबाद 

Published at:11 Jan 2022 06:09 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.