☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

नर्स नयनतारा हत्याकांड के आरोपी पंकज यादव को मुफस्सिल थाना की पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

नर्स नयनतारा हत्याकांड के आरोपी पंकज यादव को मुफस्सिल थाना की पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

दुमका (DUMKA) - दुमका जिला के मुफस्सिल थाना की पुलिस ने शहर से पंकज यादव को गिरफ्तार किया है. पंकज यादव पर जामा में पदस्थापित नर्स नयनतारा की हत्या का आरोप है. दरअसल 4 सितंबर 2021 को नयनतारा के पिता नरेश चंद्र हेम्ब्रम ने मुफस्सिल थाना में अपनी बेटी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पिता ने पंकज यादव पर संदेह व्यक्त किया था. अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने जब पंकज यादव को पूछताछ के लिए थाना बुलाया तो वह पुलिस को चकमा देकर थाना से फरार हो गया था. उसके बाद से लगातार पुलिस पंकज यादव की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी.

ट्रेनिंग पर जाने की कही थी बात

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पंकज यादव कोर्ट में समर्पण करने वाला है. पुलिस सक्रिय हुई और कोर्ट गेट पर मास्क चेकिंग अभियान चलाने लगी. इसी क्रम में पंकज यादव कोर्ट में प्रवेश करना चाह रहा था कि पुलिस ने उसे धर दबोचा. मंगलवार को नगर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में सदर एसडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पंकज यादव भी अनुबंध पर स्वास्थ्य विभाग में कार्य करता था. इसी बीच पंकज और नयनतारा की दोस्ती हुई. सितंबर महीने में नयनतारा अपने घर से किसी ट्रेनिंग में जाने की बात कह कर निकली, लेकिन उसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था. तकनीकी अनुसंधान में पुलिस को नयनतारा और पंकज दोनों का मोबाइल लोकेशन पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर थाना क्षेत्र में मिला. पुलिस ने जब दुर्गापुर पुलिस से संपर्क किया तो पता चला कि एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है. अज्ञात शव का डीएनए टेस्ट कराया गया ताकि यह पता चल सके कि मृतिका नयनतारा है या नहीं. डीएनए टेस्ट में जब पुष्टि हो गई तो पुलिस पंकज यादव को गिरफ्तार करने के लिए काफी सक्रिय हुई. हत्या की वजह क्या रही इस पर अभी संशय बरकरार है.

रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका

 

Published at:11 Jan 2022 05:15 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.