✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

शर्मनाक : 45 वर्षीय व्यक्ति ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने का किया प्रयास, मामला दर्ज

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 8:06:15 AM

कोडरमा (KODERMA) -  जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र के डगरनवां में ढिबरा चुनने गई एक तेरह वर्षीय आदिवासी नाबालिक बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है. मामले को लेकर नाबालिक के पिता ने नवलशाही थाना में लिखित आवेदन दर्ज कराया है. पीड़िता के पिता ने सीमावर्ती गिरिडीह जिला के धनवार थाना क्षेत्र के कोदवारी भल्वाही निवासी शिवन बास्के 45 वर्षीय व्यक्ति को आरोपी बताया है.

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार युवती बीते 23 दिसंबर को अपनी सहेली के साथ ढिबरा चुनने गयी थी. इसी क्रम में शिवन बास्के बच्ची के साथ दुष्कर्म के नीयत से उसे जबरन उठा कर जंगल की ओर ले गया. वहीं एक गड्ढे में ले जाकर जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया. इसी दौरान युवती ने मदद के लिए शोर मचाया. आसपास ढिबरा चुन रहे लोग वहां पहुंचे और उक्त युवक वहां से भाग निकला. इसके बाद युवती ने घर पहुंच कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपने मां और गांव के अन्य लोगों को दी.

एकजुट हुए ग्रामीण

घटना की जानकारी मिलने पर गांव के ही नंदकिशोर मुर्मू और सुरेश मुर्मू ने पीड़िता के मां पर मामले को दबाने का दबाव बनाया गया. उक्त लोगों ने कहा की अगर मामला को आगे बढ़ाओगी तो गांव में रहना जुल्म हो जाएगा. इस धमकी के बाद नाबालिक बच्ची के माता पिता चुप हो गए. लेकिन धीरे धीरे घटना की जानकारी पूरे गांव और समाज में फैल गयी. फिर समाज के लोगों ने युवती से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. साथ ही ग्रामीणों ने पीड़िता के साथ उसके परिवार वालों का ढाढस बंधाया और किसी से भी नहीं डरने की सलाह दी. आरोपी पर कार्रवाई करवाने के लिए पूरा समाज एकजुट हो गया. इसके बाद नाबालिक बच्ची के पिता ने सोमवार को नवलशाही थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.