✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ट्वीट पर डीसी हुए रेस, बस्तीवासियों की पेयजल समस्या जल्द होगी दूर

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 8:05:37 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - जमशेदपुर प्रखंड के पूर्वी घोड़ाबंधा पंचायत की प्रमुख बस्तियां धुमा बस्ती और धुआं कॉलोनी के लोगों की पेयजल समस्या अब दूर हो जाएगी. उपायुक्त सूरज कुमार के निर्देश पर पेयजल और स्वच्छता विभाग के एसडीओ अनुज कुमार सिन्हा और कनीय अभियंता भगीरथ रवानी ने बस्तियों का भौतिक दौरा कर स्थानीय लोगों की समस्याओं को नज़दीक से समझने की कोशिन की. भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता सह शिक्षा सत्याग्रह के अध्यक्ष अंकित आनंद द्वारा ट्वीटर के माध्यम से उठाई गई मांग के आलोक में डीसी सूरज कुमार के निर्देश पर विभागीय पदाधिकारियों ने दौरा किया. इस दौरान बीजेपी नेता अंकित आनंद और काफ़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे. मौके पर पीएचईडी अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि बस्ती के लोगों तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा विभागीय कवायद जल्द शुरू होगी.

योजना तैयार करने का निर्देश

इससे पहले अंकित आनंद ने मांग की थी कि छोटा गोविंदपुर जलापूर्ति योजना का विस्तार कर इन जनजातीय बस्तियों की बड़ी आबादी तक भी पेयजल आपूर्ति की सुविधा मुहैया कराई जाये. इस पर उपायुक्त सूरज कुमार ने तकनीकी समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया कि चूंकि उक्त जलापूर्ति योजना वर्ल्ड बैंक की योजना से तैयार है, ऐसे में उसकी प्रकृति में बदलाव या विस्तार कर पाना जिला प्रशासन के अधिकार क्षेत्र में नहीं है. यह भी आवश्यक है कि इन अड़चनों के बावजूद बस्तियों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचे. इसी दिशा में पहल करते हुए डीसी सूरज कुमार ने पीएचईडी विभाग के सक्षम अधिकारियों को भौतिक निरीक्षण कर योजना तैयार करने का निर्देश दिया. भौतिक निरीक्षण के क्रम में विभागीय एसडीओ और कनीय अभियंता ने बताया कि पहले यहां थीम पार्क में अवस्थित जलमीनार को दुरुस्त कराया जा सकता है. लेकिन इसके लिए आवश्यक है कि वन प्रशासन इस मामले की अनुशंसा करे या फिर निर्माण के लिए अनापत्ति पत्र निर्गत करें. वहीं उन्होंने दूसरा विकल्प भी सुझाया जिसमें धुआं कॉलोनी में 1 और धुमा बस्ती में आबादी के अनुसार 2 जलमीनार निर्माण की कार्ययोजना तैयार की जाये.

वन पट्टा के तहत भूमि का चयन करने की सलाह

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि योजना के लिए जरूरी है कि ग्रामीण वन पट्टा के तहत भूमि का चयन करें. ताकि भविष्य में कोई विवाद या किसी विभाग को आपत्ति ना रहे. मौके पर धुआं कॉलोनी और धुमा बस्ती के स्थानीय निवासी भी मौजूद रहें जिन्हें पीएचईडी अधिकारियों ने योजना से सम्बंधित जरूरी जानकारी भी दी. डीसी की पहल पर विभागीय अधिकारियों के इस दौरे से दोनों ही बस्ती के लोगों में अब आस जगी है कि जल्द की उनकी पेयजल समस्या का निदान होगा जो दशकों से लंबित है. इस पहल के लिए बस्तीवासियों ने अंकित आनंद  और डीसी सूरज कुमार के प्रति आभार जताया जिनके प्रयासों से यह विभागीय कवायद शुरू हुई है.

 

स्वच्छ पेयजल के अभाव में गुज़र रही जिंदगी

बता दें कि दशकों से इन बस्ती के लोग स्वच्छ पेयजल से वंचित थे और पिछले लॉकडाउन में आपसी श्रमदान से लोगों ने दो कुओं का निर्माण किया था. इस दौरे को लेकर बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता अंकित आनंद ने भी प्रसन्नता जताई. उन्होंने कहा कि अधिकारियों का यह दौरा निकट भविष्य में सकारात्मक परिणाम देगा. साथ ही उन्होंने प्रशासनिक संवेदनशीलता के लिए डीसी सूरज कुमार सहित पेयजल और स्वच्छता विभाग के एसडीओ अनुज सिन्हा, जेई भगीरथी रवानी के अलावे विशेष रूप से पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी और पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के प्रति भी आभार जताया जिनके हस्तक्षेप और प्रयासों से यह पहल संभव हुआ. मौके पर धुआं कॉलोनी और धुमा बस्ती के हरीश मुंडा, सूरज लमाय, रवि बानरा, गोविंदा देवगम, शशि महतो, पांडु सोय सहित बीजेपी नेता पंकज मिश्रा, अमन राज, रवि रंजन पांडेय मौजूद रहें.

रिपोर्ट : अन्नी अमृता, जमशेदपुर

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.