✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

काफी जद्दोजहद के बाद कोरोना पॉजिटिव महिला ने दिया बच्चे को जन्म, जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 8:04:54 AM

पाकुड़(PAKUR)- सदर अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने दो कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिला का सफल ऑपरेशन कर जच्चा और बच्चा की जान बचा ली. जानकारी के मुताबिक जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और चिकित्सकों की निगरानी में हैं.  गर्भवती दोनों महिला पड़ोसी राज्य पश्चिम बगांल के फरक्का और धुलियान की रहने वाली हैं.  

स्वास्थ्य कर्मी ने पूरा किया फर्ज

बता दें कि गर्भवती महिला के परिजनों ने पहले उसे पश्चिम बगांल के किसी अस्पताल में भर्ती कराया था. लेकिन वहां चिकित्सकों ने यह कहकर इलाज करने से इनकार कर दिया कि यहां कोई मुकम्मल व्यवस्था नहीं है. जिसके बाद महिला को पाकुड़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां  दोनों गर्भवती महिला का रूटीन टेस्ट कराया गया. इसके बाद दोनों ही गर्भवती महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई. दोनों गर्भवती की स्थिति नाजुक देखकर डॉक्टर सहित स्वास्थ्य कर्मी ने अपनी जान जोखिम में डालकर अपने फर्ज को पूरा किया. डॉ. दोमिनि मराण्डी, डॉ. लखन सोरेन, द्वारा महिला का सफल ऑपरेशन किया गया. चिकित्सकों और कर्मियों के सामूहिक प्रयास से न केवल ऑपरेशन सफल हुआ बल्कि जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं. बता दें कि इससे पहले भी 2021 में तीन कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिला का प्रसब कराया गया था.  वहीं 2022 में तीसरी लहर में पहला कोरोना पॉजिटीव दो गर्भवती महिलाओं का सफल ऑपरेशन किया गया.

रिर्पोट : जयदेव कुमार, पाकुड़  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.