☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

भाजपा ने सिमडेगा मॉब लींचीग मामलें  में सीबीआई जांच को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौपा

भाजपा ने सिमडेगा मॉब लींचीग मामलें  में सीबीआई जांच को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौपा

रांची(RANCHI): सिमडेगा में भीड़ द्वारा किये गए हत्या मामलें में  सीबीआई जांच की मांग को लेकर भाजपा विधायक दल नेता बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मिल कर ज्ञापन सौपा. झारखंड के सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थानांतर्गत बेसराजरा गांव में चार जनवरी 2022 को उन्मादी भीड़ के द्वारा एक दलित व्यक्ति संजू प्रधान को जिंदा जलाकर मारने की घटना से पूरा राज्य सिहर गया था. इस मामले में भाजपा शुरू से ही सीबीआई जांच की मांग कर रही है.   

राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद बाबूलाल मरांडी ने बताया कि किस तरह पुलिस के सामने ही भीड़ ने संजू प्रधान की हत्या की और वहां खड़ी उनकी पत्नी बार-बार पुलिस से हवाई फायरिंग करने और उन्हें बचाने की मिन्नतें करते रही.  उन्होंने कहा कि पुलिस ने अपने FIR. में कहीं पर भी अपनी संलिप्तता को दर्ज नही किया है.

बाबूलाल मरांडी ने बताया कि संजू प्रधान के बेसराजारा स्थित घर के सामने लगने वाले हाट में, जहां खुलेआम गौ मांस की बिक्री होती थी.  उसका विरोध पिछले कई महीनों से कर रहे थे जिससे आरोपियों में काफी रोष व्याप्त था.राज्यपाल से प्रतिनिधिमंडल ने इस पूरे मामले पर दोषियों पर त्वरित कठोर कार्रवाई आरोपी पुलिसकर्मियों को अविलंब निलंबित करने एवं पूरे मामले की सीबीआई से जांच करवाने की मांग की है. प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी चंदनकियारी विधायक अमर कुमार बावरी रांची की महापौर आशा लकरा भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के महामंत्री बालमुकुंद सहाय उपस्थित थे.

रिपोर्ट :रंजना कुमारी ,रांची

Published at:10 Jan 2022 07:50 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.