✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

उद्घाटन के अभाव में जर्जर हो रहा मथुरा बगान पार्क, अड्डेबाजी और नशे से स्थानीय लोग परेशान, दिनेश कुमार ने किया चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान  

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 5:10:37 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR)- गोलमुरी के टुइलाडुंगरी से सटे मथुरा बगान में टाटा स्टील द्वारा 25-30लाख की लागत से निर्मित पार्क निर्माण के दो साल बीतने के बावजूद आज तक उद्घाटन की बाह जोह रहा है. इस वजह से अब यह सुंदर पार्क जर्जर होकर बदहाल होने लगा है. इसका लाभ उठाकर असामाजिक तत्व वहां नशे का सेवन करते हैं, जिनकी अड्डेबाजी से स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं. इसी पार्क के नजदीक पिछले दिनों गोली चालन की घटना हुई जिसमें एक स्थानीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी.

टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को ज्ञापन सौंपेगी भाजपा, 12 जनवरी को श्रमदान कर सांकेतिक विरोध करेंगे भाजपा

इस अड्डेबाजी और नशेड़ियों से परेशान बस्तीवासियों के अनुरोध पर भारतीय जनता पार्टी ने पार्क के सौंदर्यीकरण और जल्द शुभारंभ करने को लेकर रविवार को मथुरा बगान में बैठक कर आंदोलन का ऐलान किया. भाजपा गोलमुरी मंडल अध्यक्ष अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बस्तीवासियों  के साथ हुई बैठक में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने विशेष रूप से शिरकत किया. उन्होंने ऐलान किया कि पार्क की दुर्दशा के समुचित समाधान को लेकर भाजपा चरणबद्ध आंदोलन करेगी.  इसकी शुरुआत जुस्को प्रबंधन और टाटा स्टील को ज्ञापन सौंपकर होगी. इसके बाद आगामी 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में स्थानीय लोगों संग भाजपाई श्रमदान कर के पार्क की सफ़ाई करेंगे. इसके लिए जुस्को प्रबंधन और जमशेदपुर अक्षेस से भी समुचित सहयोग के लिए वार्ता की जायेगी. मालूम हो कि इस पार्क के गार्ड को भी नशेड़ियों ने कई बार मारपीट कर भगा दिया. वहीं पार्क परिसर में निर्मित सिक्युरिटी रूम और शौचालय इत्यादि को असामाजिक तत्वों ने छतिग्रस्त कर के कई सामानों की चोरी भी कर ली है. पार्क में लगी हाईमास्ट लाईट आजतक शुरू नहीं हुई है जिससे अंधेरे का लाभ नशेड़ियों को मिलता है. पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों की वर्षों प्रतीक्षित मांग पर वर्ष 2019 में तत्कालीन पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के निर्देश पर टाटा स्टील के सौजन्य से मथुरा बागान में पार्क का निर्माण हुआ। सत्ता परिवर्तन होने से इस पार्क का उद्धाटन आजतक लंबित है. दिनेश कुमार ने आरोप लगाया कि स्थानीय विधायक सरयू राय और जिला प्रशासन इस मामले पर उदासीन बना हुआ है.

रिपोर्ट: अन्नी अमृता, जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.