✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

महिला गांजा तस्कर गिरफ्तार, 1 किलो गांजा सहित 74 हजार रुपए बरामद  

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 3:03:17 PM

जसीडीह(JASIDIH)- जसीडीह बाजार स्थित धोबिया गली मुहल्ले में बिती रात को जसीडीह पुलिस ने गंजा रखने और सप्लाय करने के आरोप में एक महिला को गाजे और लगभग 74000 रुपये  के साथ गिरफ्तार किया. न्यायिक हिरासत पुलिस के जानकारी के अनुसार महिला मीरा देवी के मकान में काफी दिनों से गांजा अवैध कारोबार करने की सूचना मिल रही थी. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि महिला के घर पुर्व भी बिहार से गांजे की नई खेप मिली थी, जिसमें इसके पुत्र भरत राउत को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा गया था.

सूचना मिलने पर जसीडीह थाना के प्रभार शाहबिर उराव, देवघर महिला थाना के संयुक्त छापेमारी करने के लिए धोबिया गली स्थित मकान पहुंचे और मकान मे प्रवेश कर जांच पड़ताल किया तो पलंग के नीचे रखा गंजा और रुपये बरामद किया. जहां डबल बैड के कवर से एक किलो सौ ग्राम गांजा और 74 हज़ार रुपए मिला. पुलिस ने मौके पर मौजूद मीरा देवी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में मीरा देवी ने गांजे की एक पुड़िया 50 से 100 रुपये तक बेचने की बात स्वीकार की. सोमवार को पुलिस ने मीरा देवी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

रिपोर्ट: अरविन्द कुमार, जसीडीह

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.