☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कमाई की अनोखी तरकीब , सुविधा शुल्क के रुप में 20 रुपये वसूल रहा युवक

कमाई की अनोखी तरकीब , सुविधा शुल्क के रुप में 20 रुपये  वसूल रहा युवक

धनबाद(DHANBAD) - कतरास प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जोगता में वैक्सीनेशन रजिस्ट्रेशन के नाम पर पैसे की उगाही की जा रही है. यहां वैक्सीनेशन केंद्र के बाहर एक युवक बड़े ही आराम से हाथों में झारखंड सरकार की पर्चियां लिए वैक्सीनेशन केंद्र पहुंच रहे लोगों से रजिस्ट्रेशन के नाम पर पैसे ले रहा है. बता दें कि युवक ये पैसे सुविधा शुल्क के नाम पर वसूल रहा है. वो वैक्सीनेशन केंद्र पर आए ऐसे लोगों को अपना निशाना बना रहा है जिन्हें vaccine लेने के लिए कतार में खड़े होने का समय नहीं है. इसी अवसर का फायदा उठाते हुए युवक उन लोगों से 20 रुपए वसूली कर उनका काम जल्दी करवाने का आश्वासन दे रहा है.लोग ख़ुशी ख़ुशी पैसे भी दे भी रहे है हालांकि युवक के कमाई की यह तरकीब अपराधिक श्रेणी में आती है. लेकिन आपदा में अवसर तलाश करना भी इसी को कहते हैं.

केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी ने साधी चुप्पी

इस मामले पर जब केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मंजू कुमारी से पूछा गया तो उन्होंने सवाल पर चुप्पी साध ली. हालांकि यह बात फैलते ही प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर उगाही कर रहे युवक को केंद्र के बाहर से हटा दिया गया. घटना के सामने आने के बाद से ही कई सवाल खड़े हो गए हैं. जैसे की केंद्र के कैंपस में युवक बेखौफ होकर कैसे पैसों की उगाही कर रहा है, और उगाही कर रहे युवक के पास झारखंड सरकार की पर्ची कहां से आई.

रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह, ब्युरो हेड, धनबाद

Published at:10 Jan 2022 05:49 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.