☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

भाजपा अनुसूचित जाति ने मौन धारण कर प्रधानमंत्री के सुरक्षा में हुई चूक पर जताया विरोध

भाजपा अनुसूचित जाति ने मौन धारण कर प्रधानमंत्री के सुरक्षा में हुई चूक पर जताया विरोध

रांची(RANCHI): भाजपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के द्वारा प्रधानमंत्री के काफिले में हुई सुरक्षा चूक को लेकर आज मौन धारण कर विरोध जताया गया. भाजपा देश भर में सुरक्षा चूक को लेकर प्रदर्शन कर रही है. लगातार झारखंड में भी भाजपा कांग्रेस और पंजाब सरकार को घेरने में जुटी है.

राजभवन के समीप भाजपा अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष अमर बाउरी के नेतृत्व में मौन धारण कर विरोध जताया गया. अमर बाउरी ने कहा कि भगवान कांग्रेस को सद्बुद्धि दे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश के होते हैं. मगर कांग्रेस को यह समझ में नही आ रहा है.उन्होंने कहा कि जबतक दोषियों पर कार्रवाई नही होती तब तक भाजपा पंजाब सरकार और कांग्रेस का विरोध करेगी. उन्होंने कहा कि जहां प्रधानमंत्री का काफिला रुका वहां से कुछ दूर पर पाकिस्तान का मिसाइल और तोप तैनात रहता है. महाकाल की कृपा और देशवासियों की दुआ थी प्रधानमंत्री के साथ जो वह जीवित वापस लौटे..मौन धारण में भाजपा नेता के के गुप्ता के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे.

रिपोर्ट:समीर हुसैन ,रांची

Published at:10 Jan 2022 05:01 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.