✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर डीसी ने लिया कोरोना का बूस्टर डोज़, जिलावासियों से की कोरोना गाइडलाइन पालन करने की अपील

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 6:51:27 AM

देवघर (DEOGHAR) जिला में पिछले 5 दिनों में तेज़ी से कोरोना संक्रमितों की संख्या में वृद्धि हुई है. फिलहाल जिला में कुल 877 कोरोना एक्टिव केस है, जिसमें  प्रशासनिक, पुलिस पदाधिकारी, चिकित्सक और कर्मी भी शामिल हैं . कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामले और प्रशासनिक अधिकारियों का संक्रमित होना चिंता का विषय बन गया है. सोमवार यानी 10 जनवरी से स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंट लाइन वर्कर  को कोविड टीका का बूस्टर डोज़ दिया जा रहा है. इसी कड़ी में जिला के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सदर अस्पताल पहुंच कोरोना का बूस्टर डोज़ लिया.

जिलावासियों से उपायुक्त की अपील

टीका लेने के बाद उपायुक्त ने कोरोना के बढ़ते केस पर चिंता जताते हुए सभी अधिकारियों से ऑनलाइन मीटिंग करने की सलाह दी,ताकि जिला में विकास कार्य प्रभावित न हो. साथ ही उपायुक्त द्वारा सभी संबंधित कर्मियों  को बूस्टर डोज़ अवश्य लेने का आग्रह किया गया है. उपायुक्त ने जिलावासियों से मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील भी की , साथ ही कोरोना के  चेन को तोड़ने के लिए लोगों से अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकलने की अपील भी की.

रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.