✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रेलवे रनिंग स्टॉफ को संक्रमण से सुरक्षित करेगा चालक दल एप , कोरोना के बीच बिना व्यवधान की चलेगी रेल

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 12:18:36 AM

झुमरी तिलैया (JHUMRI TYAIYA) - अपनी विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए रेलवे ने अपने कर्मियों को कोरोना के व्यवधान से निपटने के लिए कमर कस ली है. कोविड 19 के दौर में रेलकर्मियों को संक्रमित होने से बचाने की कवायद शुरू की गई है. खासकर फ्रंटलाइनर रेलवे चालक दल को हर संभव स्तर पर सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराया गया है. इसके तहत लोको पायलट, सहायक लोको पायलट और गार्ड कर्मचारियों की सुरक्षा की दृष्टि से चालक दल एप विकसित किया गया है. जिससे उक्त कर्मचारियों को अपने लोबी के कियॉस्क मशीन पर हाजिरी लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. एक ही मशीन पर कर्मचारियों के बायोमेट्रिक अटेंडेंट से आपस में संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता था. कोरोना वायरस के बढ़ते खतरों के बीच क्रू मैनेजमेंट सिस्टम के तहत साइन ऑन और साइन ऑफ के लिए सेंटर फॉर रेलवे इन्फॉर्मेशन सिस्टम (क्रिस) ने नया मोबाइल एप विकसित किया है. इस एप के जरिए सरल तरीके से उक्त कर्मचारी साइन ऑन और साइन ऑफ कर सकते हैं. चालक दल एप कोडरमा लोबी से 50 मीटर के दायरे में ही काम करता है.

ऐसे ले सकेंगे रेल कर्मी ऐप की सुविधा

नई व्यवस्था से जुड़ने के लिए सबसे पहले लोको पायलट, सहायक लोको पायलट और गार्ड को अपने मोबाइल में एप इंस्टॉल कर लिया है. यह एप प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है. अपने सीएमएस की आईडी और पासवर्ड डालकर इसे अपडेट करना है. इसके बाद ड्यूटी अलर्ट होने पर कर्मचारी ऑनलाइन हाजिरी लगा सकते हैं. खास यह है कि कोडरमा लोबी से 50 मीटर के दायरे में ही यह एप काम करेगा. कोडरमा रेलवे स्टेशन लोबी में 226 लोको पायलट सहायक लोको पायलट और गार्ड तैनात हैं. जिनमें 82 लोको पायलट 84 सहायक लोको पायलट और 60 गार्ड ड्यूटी करते हैं. इस संक्रमण काल मे भी यहां से खुलने वाली 4 पैसेंजर गाड़ियों के लिए ड्यूटी लगाई जाती है. जबकि औसतन प्रतिदिन 35-40 मालगाड़ियों को यही के कर्मचारियों से चलवाया जाता है. बता दें कि कोडरमा से मधुपुर और कोडरमा से बड़का काना पैंसेजर ट्रेन के साथ हजारीबाग टाउन के बनादाह साईडिंग और धनबाद साईडिंग से आने वाले मालगाडियों में चालक पटना और मुगलसराय ट्रेन लेकर जाते हैं. इस कवायद से संक्रमण का खतरा काफी हद तक कम होता है. चालक दल एप से कर्मचारियों की हाजरी की व्यवस्था पुरी तरह से लागु कराया गया है. इसकी जानकारी कोडरमा के मुख्य लोको निरीक्षक आर के विद्यार्थी ने दी.

रिपोर्ट : अमीत कुमार, कोडरमा (झुमरी तिलैया)

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.