✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सुरक्षा में चूक : सिंदरी खाद कारख़ाना में बॉयलर विस्फोट, दो ठेका श्रमिक घायल 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 9:35:39 AM


धनबाद (DHANBAD)  हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (हर्ल ) की सिंदरी प्रोजेक्ट में आज 12 बजे के लगभग बॉयलर में चिंगारी विस्फोट होने से दो ठेका श्रमिक घायल हो गए.  एक का हाथ और चेहरा और दूसरे का हाथ जलने की बात बताई जा रही है.  दोनों ठेका श्रमिक ए एन आई कॉन्टैक्ट फॉर्म के बताए जाते है.  बता दें कि प्रोजेक्ट में मार्च  से उत्पादन शुरू करने की कोशिश हो रही है.  पहले बॉयलर की टेस्टिंग 20  दिन पहले की गई थी.  दूसरे बॉयलर की  10  दिन पहले हुई बताई गई है.  आज दूसरे बॉयलर में काम हो रहा था कि बॉयलर के पैनल से  चिंगारी निकली और विस्फोट हो गया.  दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद के जालान अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बता दे कि 2003 में सिंदरी खाद कारखाने के बंद होने के बाद 15 जून 2016 को जॉइंट वेंचर में हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड बनाया गया था. 

अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.