रांची(RANCHI): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक मामला तूल पकड़ता जा रहा है. भाजपा नेता और कार्यकर्ता देश भर में प्रदर्शन कर रहे हैं. रांची में भी हरमू चौक से अरगोड़ा चौक तक मानव श्रंखला बना कर प्रदेश भाजपा विरोध जता रही है. मानव श्रंखला में भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, अमर बाउरी, सीपी सिंह सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल है.
विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक पंजाब सरकार की साजिश है. उन्होंने कहा कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती भाजपा प्रदर्शन करती रहेगी.रांची सांसद संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री के काफिले को जान-बुझ कर रोका गया था. कांग्रेस पंजाब चुनाव में हार रही है, इसी के कारण ऐसी नीच साजिश की है. विधायक अमर बाउरी ने कहा कि जिस जगह प्रधानमंत्री के काफिले को रोका गया. वहा से पाकिस्तान का बोर्डर 15 किलोमीटर दूर है. प्रधानमंत्री को मारने की शाजिश पंजाब सरकार ने रची थी, मगर भगवान का शुक्र है कि प्रधानमंत्री वहां से सुरक्षित निकल गए. उन्होंने कहा कि देश मे पहले भी प्रधानमंत्री रहते हुए इंदिरा गांधी की हत्या हो चुकी है. ऎसे में जब तक दोषी अधिकारियों व लोगो पर कार्रवाई नहीं होती है, तब तक भाजपा प्रदर्शन करेगी.
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि ये घटना राहुल गांधी,,प्रियंका और सोनिया की सोची समझी साजिश थी. जिसमे प्रधानमंत्री के काफिले को रूकवाया गया, उन्होंने कहा कि दोषियों पर शख्त कार्रवाई होगी. .प्रधानमंत्री मोदी देश के प्रधानमंत्री है, उनका अपमान सदेश काबूल नही करेगा. कांग्रेस उन्हें मरवाना चाहती थी.
बुधवार को रुका था काफिला
बुधवार को फिरोजपुर जाने के क्रम में प्रधानमंत्री का काफिला 20 मिनट तक हाइवे पर रुका रहा था. रास्ते पर प्रदर्शन कारी आ गये थे ,जिसके बाद प्रधानमंत्री आगे नही जा सके थे. सुरक्षा को देखते हुए प्रधानमंत्री बिना रैली को संबोधित किये वापस एयरपोर्ट लौट गए थे. तभी से देश भर में भाजपा प्रदर्शन कर रही है.
रिपोर्ट:समीर हुसैन ,रांची