✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

शर्मनाक : कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद डॉक्टर ने ईलाज से किया इनकार, फर्श पर ही महिला ने तोड़ा दम  

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 7:52:18 AM

जमशेदपुर(Jamshedpur) स्टील सिटी  में कोरोना से मौत का सिलसिला लगातार जारी है. ताजा मामला एमजीएम मेडिकल अस्पताल का है, जहां टेल्को थाना के झागरू बगवान की रहने वाली एक गर्भवती महिला को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. महिला की स्थिति अचानक खराब हो गई थी. जब महिला को अस्पताल लाया गया तो कोविड जांच कराई गई. कोविड जांच में महिला कोरोना संक्रमित पाई गई. उसके बाद डॉक्टर ने इलाज करने से इनकार कर दिया.

महिला अस्पताल में तड़पती रही. करीब 1 घंटे तक महिला प्रसूति वार्ड के बाहर फर्श पर इलाज के लिए छटपटा रही थी. लेकिन, ना तो अस्पताल का कोई डॉक्टर पहुंचा और ना ही नर्स. परिवार वालों को यह भगा दिया कि इसे कोरोना है, हम इलाज नहीं करेंगे. अंततः महिला काल के गाल में समा गई. महिला की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में हंगामा शुरू हो गया. आपको बता दें कि अस्पताल में हंगामा अभी भी जारी है और मृतक के परिजन डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे हैं.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.