✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पं सिंहभूम में लौह अयस्क की हो रही लूट..! शाह ब्रदर्स के अवैध खनन को लेकर पूर्व सीएम मधु कोड़ा ने उठाए सवाल

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 2:27:58 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - पूर्व सीएम मधु कोड़ा ने मेसर्स शाह ब्रदर्स कंपनी (करमपादा) पर अवैध लौह अयस्क खनन और उठाव कर बाहर भेजने का आरोप लगाया है. इस संबंध में पश्चिम सिंहभूम जिला के खनन पदाधिकारी को शिकायती पत्र लिखा है. इस पत्र में कोड़ा ने बताया है कि कंपनी निर्धारित मात्रा से ज्यादा खनन कर शर्तों का उल्लंघन कर रही है. साथ ही खदान से भारी मात्रा में लौह अयस्क बाहर भेजकर सरकार को राजस्व का चूना लगा रही है.लौह अयस्क की मात्रा और गुणवत्ता को लेकर कंपनी ने सरकार को गलत हलफनामा दिया है.

अवैध खनन पर जांच और उचित कार्रवाई की मांग
मधु कोड़ा को हैरानी है कि कैसे सरकार की निगरानी में सब खेल हो रहा हैं. जबकि खनन, भंडारण और उठाव, खनन और भू तत्व विभाग की देख रेख में होने का प्रावधान है. मधु कोड़ा ने जिला खनन पदाधिकारी से शाह ब्रदर्स करमपादा कंपनी पर अवैध खनन को लेकर जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है. मधु कोड़ा ने पत्र की एक कॉपी खनन और भू तत्व विभाग के प्रधान सचिव को भी भेजी है.

रिपोर्ट: अन्नी अमृता, जमशेदपुर 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.