✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बेबेसी : बारिश से घर गिरा, अब तक नहीं बना राशन कार्ड, वृद्धापेंशन भी है बंद

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 11:01:31 PM

लातेहार (LATEHAR) - सदर प्रखंड के जडियांग गांव के 67 वर्षीय निवासी जगदेव उरांव विद्यायल भवन में अपने पूरे परिवार के साथ रहने को विवश है. जगदेव का घर पिछले साल बरसात में गिर गया था. उसके बाद से वह अपने पूरे परिवार के साथ गांव के विद्यालय भवन में ही रह रहे हैं.

विद्यालय के एक कमरे में लिया आश्रय

जगदेव के परिवार में उसकी पत्नि जिलानी देवी (65) और एक  बेटी सीतामनी उरांव (14) है. जगदेव ने बताया कि पिछले साल बरसात में घर गिरने के बाद वो विद्यालय के मास्टर साहब से मिले और उन्हें अपनी बदकिस्मती की कहनी सुनाई. उसके बाद मास्टर साहब ने उन्हें रहने के लिए विद्यालय परिसर में एक कमरा दे दिया. तब सें जगदेव का पूरा परिवार उसी एक कमरा में रहा रहा है. जगदेव ने बताया कि उसका वृद्धावस्था पेंशन भी बंद है. इसके कारण परिवार चलाने में काफी परेशानी होती है. जगदेव ने बताया कि उसकी पत्नि जिलानी देवी को वृद्धावस्था पेंशन मिलता है.  लेकिन वह भी सितंबर महीने से बंद है.

पिछले एक साल से पेंशन है बंद

वृद्ध जगदेव की माने तो गांव में किसी तरह से वो जुगारा कर अपना परिवार चला रहे है. जगदेव ने बताया कि पंचायत के प्रतिनिधियों को बारिश में उनका घर गिरने की जानकारी है. लेकिन अब तक घर नहीं बन सका है. जगदेव के पेंशन की जानकारी प्राप्त करने पर पता चला कि पिछले एक साल से उसका पेंशन बंद है. सामाजिक सुरक्षा कोषांग में बताया गया कि प्रखंड कर्मियों के द्वारा समय पर जगदेव की रिपोर्ट जमा नहीं किया जा सका. इस कारण उसका पेंशन बंद कर दिया गया.

रिपोर्ट : मनोज कुमार, लातेहार 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.