✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

शर्मसार हुआ रिस्ता : पैसे के आगे फीका पड़ा बचपन का प्यार, भाई ने भाई की बेरहमी से की हत्या  

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 8:05:36 AM

पलामू(PALAMU): पलामू  में भाई ने अपने ही सगे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी. घटना सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा कला गांव की है. जहां पिता के रिटायरमेंट के पैसे को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया. इस विवाद मे छोटे भाई ने चाकुओं से गोदकर बड़े भाई की नृशंस तरीके से हत्या कर दिया. आरोपी ने इतनी बेरहमी तरीके से घटना को अंजाम दिया कि मृतक का आंत पेट से बाहर निकल आया. घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हत्या के आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है और शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भेज दिया है.

रिटायरमेंट के 10 लाख रुपये को लेकर था विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक यमुना यादव के पिता एफसीआई से रिटायर हुए थे, पिता के खाते में रिटायरमेंट के लगभग 10 लाख रुपये जमा थे. इसी 10 लाख रुपये को लेकर यमुना यादव और उसके छोटे भाई इंद्रजीत यादव के बीच विवाद था. आरोप है कि शनिवार देर रात यमुना यादव शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा था, यहां उसका परिजनों से आपसी विवाद हो गया. इसी क्रम में इंद्रजीत यादव के साथ उसका झगड़ा शुरू हो गया, इसी झगड़े में इंद्रजीत यादव ने यमुना यादव को घर के आंगन में चाकुओं से गोदकर मार डाला. सदर थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि हत्या के आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

रिपोर्ट: राजीव रंजन, पाटन(पलामू)

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.