✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बसुवाडीह गांव के झाड़ी से हाथ पैर बांधा एक शव बरामद, पुलिस मामले की कर रही छानबीन

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 3:50:08 AM

जसीडीह(JASIDIH)- जसीडीह थाना क्षेत्र के बसुवाडीह गांव में झाड़ी से शनिवार को पुलिस ने  एक 45 वर्षीय पुरूष का शव बरामद किया. जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने सुचना दी थी कि बसुवाडीह गांव में एक पुरूष का शव पड़ा है. सुचना मिलते ही जसीडीह थाना के एसआई शाहबिर उराव एस आइ गुलाम गौस सदलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया. छानबीन के दौरान देखा कि मृतक का पैर हाथ बांधा हुआ था. वहीं छानबीन के दौरान मृतक की पहचान जसीडीह थाना क्षेत्र के झिलुआचादडीह गांव के अंग्रेज यादव के रुप में की गई.  मृतक के भाई हरि यादव ने पहचान करते हुए बताया कि वे टोटो चलाता था. कल सुबह टोटो चलाने के लिए निकला था. रात तक वापस नहीं लौटा. इसके बाद खोजबीन शुरू की गई लेकिन कहीं पता नहीं चला. फिर दोपहर में पता चला कि बसुवाडीह गांव से पुलिस ने एक शव बरामद किया है. थाना  जाने के बाद पता चला शव मेरे भाई अंग्रेज यादव का ही है और उसका  टोटो भी गायब है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल देवघर भेज दिया है. इसके साथ ही पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

रिपोर्ट; अरविन्द कुमार, जसीडीह

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.