जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता कोरोना से संक्रमित हो गए हैं. उन्होंने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी. उन्होंने ट्वीट कर अपने संपर्क में आए लोगों से भी कोरोना जांच कराने की अपील की है.
स्वास्थ्य मंत्री के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर देश के स्वास्थ्य मंत्री को भी मिली. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बन्ना गुप्ता को फोन कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. उन्होंने बन्ना गुप्ता से उनके तबीयत के बारे में पूछा और जरूरी स्वास्थ्य लाभ लेने की सलाह दी. साथ ही उन्होंने किसी भी चीज की जरूरत के लिए तुरंत सूचित करने की बात कही है.केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री के अलावा राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी ट्वीट कर बन्ना गुप्ता के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है.
