✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

समाहरणालय परिसर के सौंदर्यीकरण का कार्य जोरों पर, उपायुक्त ने लिया जायजा,

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 7:50:32 AM

कोडरमा(KODERMA)- समाहरणालय परिसर के सौंदर्यीकरण और सुदृढ़ीकरण को लेकर जिला प्रशासन द्वारा कई निर्माण कार्य किये जा रहे हैं. समाहरणालय परिसर में पार्क का निर्माण, पेवर ब्लॉक का कार्य, दीवार और रेलिंग का रंग-रोगन, पौधारोपण इत्यादि कार्य किये जा रहे हैं.

उपायुक्त ने निर्माण कार्य का लिया जायजा

इसी कड़ी में उपायुक्त आदित्य रंजन द्वारा समाहरणालय परिसर सौंदर्यीकरण और सुदृढ़ीकरण हेतु किये जा रहे कार्यों का जायजा लिया गया. उपायुक्त द्वारा पार्क निर्माण, पेवर ब्लॉक, दीवार और  रेलिंग का रंग-रोगन को लेकर जायजा लेते हुए कई दिशा-निर्देश दिये गये. उपायुक्त ने नजारत उप समाहर्ता को निर्देशित करते हुए कहा कि पार्क निर्माण हेतु सभी कार्य और पार्क में पेवर ब्लॉक लगाने की प्रक्रिया को यथाशीघ्र पूर्ण करें. साथ ही समाहरणाय के बाउंड्री में लगे रेलिंग का रंग-रोगन करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने रजिस्ट्री ऑफिस के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया. नगर प्रशासक नगर पंचायत कोडरमा को समाहरणालय परिसर को नियमित रुप से साफ-सफाई करने का निर्देश दिया. साथ ही देवेंद्र कुमार (आईआरपीएस) डिप्टी सेकेट्री, डीबीटी मिशन ने जिला प्रशासन द्वारा समाहरणालय परिसर के सौंदर्यकरण और सुदृढ़ीकरण हेतु किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की.  इस मौके पर नजारत उप समाहर्ता जयपाल सोय, नगर प्रशासक जितेंद्र कुमार जैसल और अन्य मौजूद थे.

रिपोर्ट: संजय गुप्ता, कोडरमा

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.