✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बिना तलाक कर ली दूसरी शादी, रंगे हाथ दूसरी पत्नी संग धराया, भाजपा प्रवक्ता की बहन है पीड़िता

BY -
Anni Amrita  Jamshedpur
Anni Amrita Jamshedpur
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 2:58:54 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : भारतीय जनता युवा मोर्चा के जमशेदपुर महानगर प्रवक्ता अमित सिंह की बहन रितु कुमारी ने पति सोनू सिंह और ससुराल वालों के खिलाफ महिला थाने में दहेज प्रताड़ना और अन्य आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. उससे पहले रितु के परिजनों ने पति सोनू सिंह को दूसरी बीवी के साथ बिरसानगर में रंगे हाथों पकड़ लिया और बिरसानगर थाने ले आए थे. मामला उजागर होने पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने ट्वीट कर जमशेदपुर पुलिस से पीड़ित पत्नी को न्याय दिलाने की मांग की थी. पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया जिसके बाद पीड़ित पहली पत्नी ने महिला थाना जाकर आरोपी पति सोनू सिंह और ससुरालवालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज़ कराई.


शादी के बाद से ही दहेज के लिए मिलने लगी प्रताड़ना

प्राथमिकी से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा युवा मोर्चा के महानगर प्रवक्ता अमित सिंह की बहन रितु की शादी रामाधीन बागान निवासी सोनू सिंह से 2015में हुई थी. शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ना मिलने लगी. वहीं पिछले दिसंबर माह में सोनू ने बगैर रितु को तलाक दिए एक महिला से दूसरी शादी कर ली और छुपकर बिरसानगर में रहने लगा. जब 4-5दिनों तक घर नहीं आया तो शक और सूचना पर रितु के भाई अमित सिंह और अन्य ने बिरसानगर जाकर सोनू सिंह को दूसरी पत्नी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया. उसके बाद मामला थाने तक पहुंचा.

भाई ने कहा-दूसरों के लिए लड़ता हूं ये तो बहन है, लड़ूंगा

पीड़िता रितु कुमारी ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. पीड़िता ने कहा कि शादी के बाद बच्चा न होने की वजह से उसे बांझ कहकर ससुरालवालों ने प्रताड़ित किया और मिलीभगत कर पति की दूसरी शादी करवाई. पति दूसरी पत्नी के साथ हनीमून मनाने पुरी गया. लेकिन सब जानते हुए भी ससुरालवालों ने उससे झूठ कहा. वहीं पीड़िता के भाई सह भाजपा नेता अमित सिंह ने कहा है कि वे दूसरों के लिए लड़ते हैं और अब उनकी अपनी ही बहन का सवाल है तो पीछे होने का सवाल ही नहीं है. बहन को न्याय दिलाने तक लड़ाई जारी रहेगी.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.