✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गुमला में बॉक्साइट माइंस पर नक्सलियों का हमला, 10 करोड़ खाक

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 12:13:53 AM

गुमला (GUMLA) - झारखंड में एक बार फिर से नक्सलियों की धमक देखी जा रही है. गुमला जिला में बीती रात माओवादी नक्सलियों द्वारा बॉक्साइट उत्खनन स्थल पर जमकर उत्पात मचाते हुए 27 वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया. घटना के बाद से इलाके में ख़ौफ़ का माहौल है.

27 वाहनों को किया आग के हवाले

बीती रात गुमला जिला के बिशुनपुर ब्लॉक के गुरदारी थाना क्षेत्र के कुजमपाट के इलाके मौजूद बॉक्साइट उत्खनन क्षेत्र में माओवादी रविन्द्र गंझू का दस्त पूरे हथियार के साथ पहुंच गया. इसके बाद वहां काम कर रहे मजदूरों को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की.  उसके बाद वहां मौजूद 27 वाहनों को आग के हवाले कर दिया. इसमें 2 पकलेन, 4 जेसीबी, 2 पिकअप, 19 हाइवा और 2 वाटर टैंक शामिल हैं. घटना के प्रत्यक्षदर्शी राम प्रवेश सिंह की माने तो अचानक नक्सली आए और घटना को अंजाम देने लगे.

10 करोड़ का हुआ नुकसान

नक्सलियों द्वारा घटना स्थल पर एक पर्चा भी छोड़ा गया है. बॉक्साइट उत्खनन केंद्र के मालिक उत्तम गांगुली ने कहा कि घटना में कुल दस करोड़ का नुकसान हुआ है. उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर नक्सलियों की एक पोस्टर भी मिला है जिसमें बॉक्साइट उत्खनन ना करने की चेतावनी दी गयी है. वहीं इस घटना के बाद पूरे इलाके में ख़ौफ़ का माहौल बना हुआ है. नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम देकर यह साबित कर दिया कि सरकार जो दावा कर रही है कि नक्सलियों का सफाया हो गया है, वह गलत है. 

रिपोर्ट : सुशील कुमार सिंह, गुमला

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.