✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद में कोरोना के कुल एक्टिव केस 865, 1600 बेड का इंतजाम

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 9:54:37 AM

धनबाद (DHANBAD) : धनबाद के सरकारी अस्पताल में कोरोना से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए लगभग 1600 बेड का इंतजाम किया गया है. साथ ही होम आइसोलेशन की भी अनुमति दी जा रही है. आंकड़े के अनुसार धनबाद में डेडीकेटेड 1600 बेड की जो व्यवस्था है, उसमें अभी बेड भरे नहीं हैं. भगवान का शुक्र है कि ऑक्सीजन की जरूरत नहीं पड़ रही है. रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की जांच हो रही है और जो मरीज संक्रमित पाए जा रहे हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है.  

कुल एक्टिव केस 865

आपको बता दें कि धनबाद जिले में करोना के कुल एक्टिव केस 865 हैं. गुरुवार को 166 मरीज संक्रमित पाए गए हैं. सदर अस्पताल एवं शहीद निर्मल महतो अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट की व्यवस्था है. इसके अलावा बीसीसीएल का जगजीवन नगर स्थित केंद्रीय अस्पताल को स्टैंडबाई के रूप में तैयार किया गया है.  

केंद्रीय अस्पताल को किया गया तैयार

अगर मरीजों की संख्या बढ़ती है और अब तक बनाए गए 1600 बेड कम पड़ते हैं तो उन्हें केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा. इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है. इधर, जिला प्रशासन को सूचना मिली है कि गलत नाम, पता और मोबाइल नंबर देखकर लोग जांच करा रहे हैं. इसके बाद जिला प्रशासन ने आदेश जारी किया है कि जांच कराने वालों को स्वप्रमाणित फोटो पहचान पत्र देना होगा और ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. सड़क पर ट्रैफिक पुलिस भी मास्क की जांच कर रही है, इसे एक अभियान के रूप में शुरू किया गया है. सरकारी कार्यालयों में भी करोना गाइडलाइन के अनुसार उपस्थिति कम कर दी गई है. डीआरएम कार्यालय, बीसीसीएल मुख्यालय में भी गाइडलाइन का पालन करने के आदेश निर्गत किये गए हैं.

क्या कहते हैं अधीक्षक डॉक्टर अरुण बरनवाल

धनबाद के शहीद निर्मल महतो अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर अरुण बरनवाल का कहना है कि इस बार दूसरी लहर से मजबूत तैयारी की गई है. 235 आईसीयू बेड तैयार हैं. इनमें 105 को चालू कर दिया गया है. सारे बेड भर गए हैं. शेष को भी चालू कर दिया जाएगा. पिछली लहर में ऑक्सीज़न की थोड़ी दिक्कत हुई थी लेकिन अभी जम्बो सिलिंडर उपलब्ध हैं. अस्पताल में 600 लीटर प्रति मिनट और 1000 लीटर प्रति मिनट क्षमता के दो ऑक्सीज़न प्लांट उपलब्ध हैं. उन्होंने कहा कि पहले 250 या 300 मरीजों की रोज जांच होती थी, लेकिन अब आदेश दिया गया है कि अस्पताल आने वाले सभी मरीजों की जांच की जाए. इसके साथ ही निक्कू बेड का भी इंतजाम किया गया है.

रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो हेड(धनबाद)

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.