✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद में टायर की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का टायर जलकर ख़ाक

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 6:08:03 AM

धनबाद (DHANBAD)- धनबाद के नया बाज़ार कबाड़ी पट्टी  के पुराने टायर की दुकान में सात जनवरी को भीषण आग लग गई. आग में लाखों रुपए का टायर जलकर ख़ाक हो गया.

घटना की सूचना मिलने पर आसपास की दुकानों में हड़कंप मच गई. इसके साथ ही अग्निशमन विभाग की दो दमकल गाड़ी आग पर क़ाबू पाने में जुटी. वहीं आज शुक्रवार को जुमा का नमाज पढ़ रहे लोगों को जैसे ही आग लगने की खबर मिली, वे सभी मस्जिद से दौड़ कर दुकान पहुंचे. जहां सभी ने मिलकर आग पर काबू करने का प्रयास किया. बताया जाता है कि ये पुरानी टायर की दुकान मन्नू खान की है. हालांकि, आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल पाया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद बैंकमोड़ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है. आसपास से आए भीड़ को आग से दूर रखने का प्रयास कर रही है. फिलहाल दमकल ने आग पर काबू पा लिया है.

रिपोर्ट :  अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड,धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.