✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

33 करोड़ खर्च के बाद भी घटिया बन रही सड़क, ग्रामीणों ने विरोध में कराया काम ठप

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 6:49:32 PM

गुमला (GUMLA)- गुमला जिला में 33 करोड़ की लागत से सड़क बनाई जा रही है. सड़क का निर्माण कार्य जारी है. लेकिन सड़क के निर्माण में सही गुणवत्ता का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है. इससे आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीणों ने आज सड़क पर उतरकर निर्माण कार्य को बंद कर दिया. उनका कहना है कि जब तक विभाग के पदाधिकारी यहां आकर सड़क की स्थिति की मॉनिटरिंग नहीं करेंगे, तब तक सड़क निर्माणकार्य को शुरू नहीं होने दिया जाएगा.

सड़क की गुणवत्ता को लेकर उठ रहे सवाल

बता दें कि विकास योजनाओं की गुणवत्ता को लेकर लगातार सवाल उठाया जा रहा है. लेकिन इसके बावजूद विकास कार्य में लगे विभाग और संवेदक गंभीरता से काम नहीं कर रहे हैं. इसके बाद अब ग्रामीणों द्वारा खुलकर इसका विरोध किया जा रहा है. गुमला जिला के चैनपुर में चैनपुर से जैरगी तक 33 करोड़ की लागत से बन रही सड़क के निर्माण की गुणवत्ता सही नहीं होने के कारण आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क निर्माण को बंद करवा दिया है. ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि आरसीडी विभाग द्वारा बनाई जा रही इस सड़क की गुणवत्ता को लेकर कई बार सवाल खड़ा किया गया है.  लेकिन विभाग के पदाधिकारियों की ओर से इसे गंभीरता से नहीं लिया गया. इसके बाद वे लोग मजबूर होकर सड़क पर उतड़कर सड़क का निर्माण बन्द करवा रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब तक अभियंता यहां आकर सड़क की स्थिति की मॉनेटरिंग नहीं करेंगे, सड़क निर्माणकार्य को शुरू नहीं  होने दिया जाएगा.

लोगों का विरोध करना स्वाभाविक

सड़क निर्माण के विरोध की जानकारी मिलने के बाद चैनपुर के उप प्रमुख शुशील दीपक मिंज भी स्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली. उन्होंने इस बाद की जानकारी स्थानीय विधायक भूषण तिर्की को भी दी.  उन्होंने भी कहा कि एक तो ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क का निर्माण नहीं होता है, वहीं जो कुछ निर्माण हो रहा है, उसमें इस तरह से लापरवाही बरती जाएगी तो लोगों  का विरोध होना स्वाभाविक है. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के साथ वे भी खड़े हैं.

रिपोर्ट : सुशील कुमार सिंह, गुमला

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.