✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

XLRI में 22 हुए कोरोना पॉजिटिव, हॉस्टल खाली का आदेश, होगी ऑनलाइन पढ़ाई 

BY -
Anni Amrita  Jamshedpur
Anni Amrita Jamshedpur
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 3:37:07 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : विश्वस्तरीय मैनेजमेंट संस्थान एक्सएलआरआइ में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है. एक्सएलआरआइ में कुल 22 लोग पॉजिटिव पाए गये हैं. सभी को एमडीपी रेसिडेंस एरिया में  कंटेनमेंट जोन बना कर रखा गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है.

रखा जा रहा संक्रमित छात्रों का ख्याल

जिला प्रशासन की ओर से पिछले दिनों कैंपस में रैंडम आरटीपीसीआर जांच की गयी थी. उसके बाद उक्त सभी विद्यार्थी पॉजिटिव पाए गए हैं. इसके साथ ही 100 से अधिक विद्यार्थियों और शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारियों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है. पॉजिटिव छात्रों को जहां रखा गया है वहां समय-समय पर उन्हें कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए रूम सर्विस सुविधा, खाना, दवाइयां वगैरह उपलब्ध कराई जा रही है. साथ ही उनकी online काउंसेलिंग भी की जा रही है. जिला प्रशासन की ओर से एमडीपी रेसिडेंस एरिया को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है. उस जोन में किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है. साथ ही जिला प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम समय-समय पर कैंपस का दौरा भी कर रही है.

संक्रमित में हल्के लक्षण

एक्सएलआरआइ प्रबंधन की ओर से बताया गया कि जो भी विद्यार्थी पॉजिटिव पाए गए हैं, उनमें माइल्ड सिम्टम दिखे हैं. सरकार के गाइडलाइन के अनुसार कैंपस में पूर्व में ही offline क्लास को बंद कर दिया गया है. साथ ही हॉस्टल को बंद करने का भी आदेश दे दिया गया है. हॉस्टल बंद होने के कारण सभी विद्यार्थी अपने-अपने घर वापस लौट रहे हैं. एक्सएलआरआइ प्रबंधन द्वारा सरकार के गाइडलाइन के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही सभी को मास्क लगाने को कहा गया है ताकि कोविड 19 के संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके. उधर किसी कारण  वैक्सीन की दोनों डोज़ नहीं ले पाए शिक्षक,-शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के लिए कैंपस में ही वैक्सीनेशन का कार्य भी किया जा रहा है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.