✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मुगमा में फायरिंग करने के बाद भागे कोयला चोर, भारी मात्रा में कोयला बरामद

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 5:20:06 PM

धनबाद (DHANBAD) – सीआईएसएफ और ईसीएल मुगमा क्षेत्र सिक्योरिटी गार्ड की टीम ने गुरुवार सुबह राजा कोलियरी के ओसीपी में संयुक्त रूप से छापेमारी कर भारी मात्रा में कोयला जब्त किया. हालांकि कोयला चोर अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे. जब्त कोयले को ईसीएल के सेंट्रल पुल स्थित रेलवे साइडिंग में जमा करवा जा रहा है. जानकारी के अनुसार इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने कोयला चोरों को भगाने के लिए एक चक्र हवाई फायरिंग भी की.

क्या है मामला

गुरुवार की सुबह लगभग 4 :00 बजे ईसीएल मुगमा क्षेत्र के महाप्रबंधक बीसी सिंह राजा कोलियरी ओसीपी का निरीक्षण करने पहुंचे. उन्होंने देखा कि कोयला चोर खदान में उतरकर कोयला चोरी कर रहे हैं. उनके साथ सुरक्षा टीम भी थी. उन्होंने कोयला चोरों को ललकारा और इसकी सूचना सीआईएसएफ के साथ ईसीएल सिक्योरिटी टीम को दी. सूचना पाकर सीआईएसएफ और इसीएल सिक्योरिटी टीम ने कोयला चोरों को खदेड़ना शुरू किया. अंधेरे का लाभ उठाकर कोयला चोर भागने में सफल रहे. इस दौरान छापेमारी दल ने बोरियों में भरकर रखा और खदान के ऊपर इकट्ठा कर रखा गया भारी मात्रा में कोयला जब्त किया है.

ओसीपी बना कोयला चोरों के लिए सेफ जोन

कोयला चोरों के लिए ईसीएल का ओसीपी सेफ जोन बना हुआ है. ईसीएल के पास उतने सुरक्षाकर्मी नहीं है. ओसीपी का क्षेत्र भी काफी बड़ा होता है, जिसका फायदा कोयला चोर उठाते हुए खुलेआम डंके की चोट पर ईसीएल के बंद खदान से कोयले की चोरी कर रहे हैं. 

खदान में ही लोड हो रहे हैं स्कूटर, मोटरसाइकिल एवं ट्रैक्टर

सूत्रों के अनुसार पहले कोयला चोर बोरियों में भरकर कोयले को अन्यत्र ले जाकर झाड़ियों में छुपा कर रखते थे. वहां से स्कूटर, बाईक और साइकिल के माध्यम से क्षेत्र में संचालित विभिन्न भठ्ठों में ले जाते थे. लेकिन कुछ दिनों से कोयला चोरों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि सुबह खदान में ही स्कूटर, बाईक और ट्रैक्टर लगाकर कोयले को भठ्ठों में ले जा रहे हैं. जिनके ऊपर कोयला चोरी को रोकने की जिम्मेवारी है.  वह भी इस खेल में शामिल हैं. इस कारण बेरोकटोक कोयले का अवैध कारोबार चल रहा है.

रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो हेड, धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.