✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका पुलिस के हत्थे चढ़े तीन साइबर अपराधी, बैंक अधिकारी बन करते थे ठगी

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 7:33:49 AM

दुमका(DUMKA) : दुमका पुलिस ने मसालिया थाना क्षेत्र के गुमरो पहाड़ से तीन साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. इनके पास से आधा दर्जन मोबाइल, एक लैपटॉप और कई सिम कार्ड बरामद किए गए हैं. समाहरणालय स्थित एसपी सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्यालय डीएसपी विजय कुमार ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कल एसपी को सूचना मिली थी कि गुमरो पहाड़ पर आधा दर्जन से अधिक की संख्या में युवा लैपटॉप और मोबाइल के साथ बैठे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और ग़ुमरो पहाड़ पर धावा बोल दिया. पुलिस को देखते ही अपराधी भागने लगे. पुलिस ने पीछा करते हुए तीन अपराधियों को धर दबोचा. गिरफ्तार अपराधियों के नाम राकेश मंडल, पंकज कुमार और मानिक चंद्र मंडल हैं. राकेश और पंकज देवघर जिला के रहने वाला हैं जबकि मानिक चंद्र दुमका का निवासी है.

सभी अपराधी गैंग के लिए करते हैं काम

मुख्यालय डीएसपी ने बताया कि तीनों ही अपराधी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन कर ठगी करते थे और जो इनके झांसे में आ जाता था, उसके खाते से सारे पैसे ट्रांसफर कर लिया जाता था. उन्होंने यह भी बताया कि ये तीनों अपराधी एक गैंग के लिए काम करते हैं. पुलिस गैंग के अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है. उन्होंने बताया कि ओटीपी के बजाए किसी लिंक को ओपन करने से भी आपके खाते से पैसे ट्रांसफर हो सकता है. इसीलिए किसी भी अज्ञात लिंक को काफी समझदारी के साथ खोलें.

रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.