☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

निरसा में अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धंसी, एक की मौत

निरसा में अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धंसी, एक की मौत

धनबाद (DHANBAD) : निरसा में बीसीसीएल सीवी एरिया की दही बाड़ी परियोजना के बंद पड़े आउटसोर्सिंग सी पेंच में अवैध कोयला खनन का काम धड़ल्ले से चल रहा है. कोयला खनन के दौरान कल देर रात चाल धंसने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई.  घायल अवस्था में परिजन उसे पॉपुलर नर्सिंग होम ले गए थे. लेकिन उसे बोकारो बीजीएच रेफर कर दिया गया. बीजीएच ले जाने के क्रम में ही रास्ते में उसकी मौत गई.

रोज बड़ी संख्या में गांववाले कोयला लेने खदान में जाते हैं

जानकारी के अनुसार, रोजना की तरह सैंकड़ों महिला, पुरुष और बच्चे खदान में घुस कर कोयला चुन रहे थे. इसी दौरान चाल धंसने से तीन तल्ला निवासी सूरज घायल हो गया. उसे कान और कमर में चोट लगी थी. जबकि परिजनों का कहना है कि वह गाड़ी चलाने के कारण गिर गया. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चाल गिरने से युवक घायल हुआ था. बताया जाता है कि कोयला लेदाहरिया और केथारडीह के अवैध भट्टे में खपाया जाता है.

जानकारी के अनुसार बीसीसीएल की दहीबाड़ी सी पैच का जिम्मा आउटसोर्सिंग कंपनी को है. यह आउटसोर्सिंग तीन महीने से बंद है. रोज रात को यहां कोयला चोरी करने के लिए अगल-बगल के गांव के लोग जाते हैं. इस कारण यहां हादसा हुआ है.

रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो हेड (धनबाद)

Published at:06 Jan 2022 02:23 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.