✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रंगदारी मांगने वाले दो धराए, फिर उछला अमन सिंह का नाम

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 7:22:18 AM

धनबाद (DHANBAD) - धनबाद के गोविंदपुर के छड़ और सीमेंट कारोबार से जुड़े शक्ति सेल्स के मालिक राजेश अग्रवाल से अमन सिंह के नाम पर 5 लाख रंगदारी की मांग की गई थी. इस मामले में गोविंदपुर की पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है. इनमें गोविंदपुर के पर्वतपुर गांव के सद्दाम अंसारी और तिलकरायडीह गायडहरा निवासी सुभान अंसारी शामिल हैं. दोनों की गिरफ्तारी  के बाद रांची के होटवार जेल में बंद शूटर अमन सिंह द्वारा रंगदारी मांगने की बात सामने नहीं आई है. गिरफ्तार युवकों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. हो सकता है कि गिरफ्तार युवक अमन सिंह गिरोह के लिए काम करते हों, पुलिस इसकी जांच कर रही है.  

पहले मांगी 5 लाख रंगदारी, एक लाख पर हुए तैयार

गिरफ्तार दोनों युवकों ने अपने मोबाइल नम्बर 9598465780 से व्यवसायी राजेश अग्रवाल को उनके मोबाइल नंबर 7004053450 पर फोन कर कहा कि मैं रांची के होटवार जेल से अमन सिंह बोल रहा हूं. मेरे आदमियों को पांच लाख रुपए दे देना. इसके बाद एक लाख लेने पर राजी हुए. अग्रवाल ने तीन जनवरी, 2022 को गोविंदपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई. मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर पुलिस ने दोनों को धर पकड़ा. इस संबंध में डीएसपी अमर कुमार पांडे ने बताया कि गिरफ़्तार दोनों अपराधियों ने अपना जुर्म स्वीकर कर लिया है. इनके पास से रंगदारी के लिए इस्तेमाल सिम और मोबाइल बरामद कर लिया गया है. क्या ये दोनों अपराधी अमन सिंह गिरोह के लिए काम करते हैं, इस सवाल के जवाब में कहा कि इस मामले में भी पूछताछ की जा रही है. अपराधियों को गिरफ़्तार करने के लिए बनाई गई स्पेशल टीम में गोविंदपुर थाना प्रभारी उमेश प्रसाद सिंह,  एएसआई कमलेश सिंह, एएसआई विजय श्रीवास्तव, एएसआई भवेश यादव समेत सशस्त्र टीम शामिल थे.

3 जनवरी को आया था रंगदारी कॉल

तीन जनवरी को राजेश अग्रवाल को सुबह 10:30 बजे फोन आया. फोन करनेवाले ने स्वयं को अमन सिंह बताया. उसने राजेश से कहा- 5 लाख नहीं दोगे तो जान से जाओगे. घंटे भर बाद 11:30 बजे दोबारा फोन किया. इसके बाद कारोबारी ने गोविंदपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई. डीएसपी अमर पांडे ने बताया कि टेक्निकल सेल के जरिए वे लोग अपराधियों तक पहुंचे. आरोपियों ने उस नंबर का इस्तेमाल दूसरी जगह भी किया] जिसके बाद वे लोग पकड़े गए.

रांची के होटवार जेल में बंद है अमन सिंह

आपको बता दें कि अमन सिंह इन दिनों रांची जेल में बंद है. उसके कई गुर्गे धनबाद जेल में बंद हैं.  धनबाद एसएसपी संजीव कुमार ने हाल ही में अमन गैंग से जुड़े कई अपराधियों को गिरफ़्तार कर जेल भेजा है. किया शो रूम के मालिक से रंगदारी मांगने और शोरूम में बमबाजी की घटना में शामिल अपराधियों को जेल भेजा गया. उसके बाद काफी दिनों से अमन सिंह रंगदारी के लिए किसी को फोन नहीं करवा रहा था, मगर नया मामला सामने आने के बाद पुलिस को एक बार फ़िर से चौकस रहना पड़ेगा.

रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो हेड, धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.