✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बीईईओ ने 17 स्कूल के प्रधान शिक्षकों को किया शो कॉज

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 7:36:21 AM

सरायकेला (SARAIKELA) - मध्यान भोजन योजना के लिए संचालित जीरो बैलेंस अकाउंट से संबंधित रिपोर्ट समय से प्रखंड संसाधन केंद्र को उपलब्ध नहीं किया गया. इस कारण सरायकेला प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिलीप कुमार ने प्रखंड 17 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और प्रधान शिक्षकों को शो कॉज किया है.

24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण की मांग

इस बाबत जारी अपने निर्देश में उन्होंने कहा है कि जिला शिक्षा अधीक्षक के निर्देशानुसार बीते 4 जनवरी के अपराहन 12:00 बजे तक अनिवार्य रूप से विहित प्रपत्र में उक्त रिपोर्ट की मांग की गई थी. लेकिन विद्यालयों द्वारा उच्चाधिकारी के आदेश की अवहेलना की गई.  समय से प्रखंड संसाधन केंद्र को रिपोर्ट उपलब्ध नहीं करा कर कार्य के प्रति घोर उदासीनता और लापरवाही दिखाई गई है. इसके लिए उन्होंने 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण की मांग की है. शो कॉज किए जाने वाले विद्यालयों में उत्क्रमित मध्य विद्यालय थलको, उत्क्रमित उच्च विद्यालय भद्रुडीह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पाम्पड़ा, प्राथमिक विद्यालय हाड़ुवा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय नारायणडीह, नव प्राथमिक विद्यालय कालाझोर, सिदमा आदि शामिल हैं.

रिपोर्ट : विकास कुमार, सरायकेला

 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.