✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बेगम ने नहीं मानी बात तो शौहर ने कहा तीन तलाक, अब न्याय के लिए भटक रही अल्मा बीवी

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 7:36:39 AM

कोडरमा (KODERMA) : तीन तलाक पर कानून आने के बाद भी इसके मामले कम होते नहीं दिख रहे हैं. ताजा मामला कोडरमा का है. यहां कोडरमा की रहने वाली अल्मा खातून जुबानी तीन तलाक के बाद न्याय के लिए मुख्यमंत्री से लेकर जिला प्रशासन का दरवाजा खटखटा रही है. अल्मा का पति शबीर 20 दिसंबर को घर आया और तीन तलाक बोल कर चलता बना.

मुंबई ले जाकर कराया कुली का काम

अल्मा की शादी वर्ष 2018 में धनबाद के वासेपुर में मोहम्मद शाबिर के साथ हुई थी. पढ़ी लिखी अल्मा को उसके पति शाबिर ऊंचे ख्वाब दिखाकर मुंबई ले गया. अल्मा के सपने उस समय चकनाचूर हो गए, जब उसके पति ने उससे कुली का काम करवाना शुरू कर दिया. जब अल्मा ने इसका विरोध किया तो पति, ननद और परिवार के अन्य सदस्य उसके साथ मारपीट करने लगे और आधी रात को घर से निकाल दिया.

मुख्यमंत्री से फ़रियाद

अल्मा ने जब अपने पति से आरजू- मिन्नतें की.  पति पर इसका कोई असर नहीं हुआ. 20 दिसंबर को पति ने जुबानी तीन तलाक दे दिया. आल्मा गरीब परिवार से आती है. उसकी मां ने चूड़ी बेचकर अपनी बेटी को पढ़ा लिखा कर धूमधाम से उसकी शादी की. अब अल्मा  न्याय के लिए मुख्यमंत्री को आवेदन दिया है. साथ ही उसने कोडरमा पुलिस का भी दरवाजा खटखटाया है.  

डीएसपी ने कार्रवाई का भरोसा दिया

तीन तलाक मामले में अल्मा को कोडरमा के डीएसपी संजीव कुमार सिंह ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया है. डीएसपी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है. सारे बिन्दुओ पर पुलिस छानबीन कर रही है.  

रिपोर्ट : संजय शर्मा (कोडरमा)

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.