✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद में कोरोना का खौफ : डीआरएम, एडीआरएम, बीसीसीएल जीएम समेत 161 नए संक्रमित

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 7:38:29 AM

धनबाद (DHANBAD) : धनबाद में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. मंगलवार को जिले में कुल 161 नए कोरोना संक्रमित मिले, उसमें सबसे ज्यादा 54 रेल कर्मी शामिल हैं. धनबाद रेल मंडल के डीआरएम आशीष बंसल, एडीआरएम(इंफ्रास्ट्रक्चर) एके मेहता, सीनियर डीईएन भजनलाल समेत कई रेल अधिकारी कोरोना संक्रमित मिले हैं. बुखार और सर्दी की शिकायत के बाद इन अधिकारियों ने RT-PCR जांच कराई थी. मंगलवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. 30 जनवरी को डीआरएम सभागार में आयोजित संसदीय समिति की बैठक के दौरान किसी कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने के बाद इन अधिकारियों के पॉजिटिव होने की आशंका जताई गई थी. अधिकारियों के संक्रमित होने के बाद डीआरएम ऑफिस में हड़कंप है. डीआरएम ऑफिस में बाहरी लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है.

एडीएम लॉ आर्डर भी हुए कोरोना पॉजिटिव

दूसरी तरफ धनबाद डीसी ऑफिस के एक बड़े अधिकारी समेत 5 कर्मचारी संक्रमित मिले हैं. जानकारी के अनुसार, एडीएम लॉ आर्डर की RT-PCR की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है. इधर बीसीसीएल मुख्यालय कोयला नगर में पदस्थापित जीएम कोऑर्डिनेशन प्रकाश चंद्र और जीएम सिविल एसपी बोस भी संक्रमित पाए गए हैं. सेंट्रल हॉस्पिटल के डॉक्टर प्रेमी टोपनो और उनकी बेटी भी पॉजिटिव मिले हैं. वहीं सूचना मिली है कि धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के छह मेडिकल छात्र भी संक्रमित पाए गए हैं. अभी तक जिले में कुल एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 957 हो गई है. दूसरी और 19 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं. 

रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो हेड (धनबाद)

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.