✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोरोना का बढ़ता खौफ : डीसी ने  सदर अस्पताल का लिया जायजा, बेड बढ़ाने का दिया निर्देश

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 8:27:26 PM

रांची (RANCHI) कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन तैयारियों को और बेहतर करने में जुटा है. इसी क्रम में  04 जनवरी 2022 को उपायुक्त छवि रंजन ने सदर अस्पताल का जायजा लिया. इस दौरान उप विकास आयुक्त रांची विशाल सागर, सिविल सर्जन डॉक्टर विनोद कुमार एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे. उपायुक्त ने पार्किंग, बेड, ऑक्सीजन सप्लाई एवं अन्य व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

जूनियर इंजीनियर को फटकार

सदर अस्पताल में पार्किंग की व्यवस्था को लेकर उपायुक्त ने खासी नाराजगी जताई, उन्होंने जूनियर इंजीनियर को स्पेस वेस्टेज को लेकर जमकर फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने का आदेश दिया. सदर अस्पताल के मेन गेट से लेकर अस्पताल के अंदर दाखिल होने के बीच जहां-जहां आवश्यक है वहां लेवलिंग का कार्य यथाशीघ्र करवाएं. यह सुनिश्चित करें कि मरीजों को आने जाने में बेतरतीब पार्किंग के वजह से किसी प्रकार की कठिनाई ना हो.

प्रत्येक फ्लोर का निरीक्षण

उपायुक्त ने सदर अस्पताल के सभी फ्लोर का निरीक्षण किया और कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए की गई व्यवस्था का जायजा लेते हुए सिविल सर्जन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. उपायुक्त ने सिविल सर्जन को अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया. जिस फ्लोर में संभावना हो वहां बेड की संख्या बढ़ाएं उपायुक्त ने सिविल सर्जन से कहा कि कोविड-19 संक्रमित मरीज की स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत संबंधित वार्ड में शिफ्ट करें. प्रयास करें कि हर समय आईसीयू में पर्याप्त बेड उपलब्ध हो ताकि गंभीर रूप से संक्रमित मरीज को तुरंत चिकित्सकीय सुविधा मिल सके.

 स्टाफ की प्रतिनियुक्ति करें-डीसी

सदर अस्पताल के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त छवि रंजन ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि आवश्यकता अनुसार स्टाफ की प्रतिनियुक्ति करें. उन्होंने कहा वर्स्ट सिचुएशन के हिसाब से अपनी तैयारी रखें. संक्रमण के किसी भी दौर में मैन पावर की कमी न हो यह सुनिश्चित करें. अस्पताल के विभिन्न फ्लोर में पाइप लाइन की व्यवस्था और ऑक्सीजन सप्लाई का भी उपायुक्त द्वारा निरीक्षण किया गया. इस संबंध में भी उन्होंने सिविल सर्जन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

बेहतर व्यवस्था का होगा प्रयास

उपायुक्त ने कहा कि सदर अस्पताल में कोविड संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए बेहतर व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है. हमें उम्मीद है कि पिछली बार की तुलना में इस बार व्यवस्था और बेहतर होगी. व्यवस्था बनाए रखने में सभी का सहयोग भी चाहिए. उपायुक्त ने कहा कि सदर अस्पताल के अलावा बुंडू अनुमंडलीय अस्पताल, सीएचसी ओरमांझी और रेसलदार में भी कोविड-19 के इलाज के लिए व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है.


रिपोर्ट : रंजना कुमारी (रांची ब्यूरो)

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.