✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ताउम्र रेलवे विभाग को दी सेवा, ट्रेन ने ही ले ली जान  

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 6:14:00 AM

झुमरी तिलैया (JHUMRITILAYA) - कोडरमा स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. घटना सोमवार देर रात की बताई गई है. मृतक की पहचान तिलैया थाना क्षेत्र के देवी मंडप रोड निवासी रेलवे सेवानिर्वित गार्ड श्रीश कुमार श्रीवास्तव (65) के रूप में की गई है. रेल थाना से मिली जानकारी अनुसार श्रीवास्तव अपनी बेटी और दामाद को हावड़ा कालका मेल में चढ़ाने के लिए स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 4 पहुंचे थे. जहां वे अपनी बेटी और दामाद को ट्रेन में चढ़ाने के दौरान वह खुद भी ट्रेन में चढ़ गए थे. खुलती ट्रेन से उतरने के क्रम में संतुलन खोकर वे ट्रेन के नीचे आ गए और जब तक वह संभलते तब तक ट्रेन की रफ्तार तेज होने से उनके दोनों पैर कट गए. घटना में मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

पूरी उम्र दी रेलवे में सेवा

इस घटना ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि जिस व्यक्ति ने अपनी पूरी उम्र रेलवे की सेवा में लगा दिया अंत में रेल ने ही उनकी जान ले ली. घटना के बाद जीआरपी ने शव को कब्जे में कर परिजनों के इंतजार के लिए रख दिया है. मंगलवार की सुबह परिजनों के आने के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया है.

 रिपोर्ट : अमित कुमार, झुमरीतिलैया

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.