✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

लड़की की तरह कपड़े पहनकर रहने वाले लड़के की संदेहास्पद मौत !

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 2:46:20 AM

धनबाद (DHANBAD) धनसार चांदमारी के रहने वाले युवक तनी की मंगलवार को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. तनी के पिता लोकनाथ ने उसकी मौत का अरोप प्रकाश साव पर लगाया है. पीड़ित पिता का कहना है कि युवक प्रकाश साव ने तनी को रात 11 बजे अपने घर पर बुलाया और उसे आग के हवाले कर दिया. वे वहां पहुंचे तो प्रकाश के घर से तनी जले अवस्था में मिला. इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां उसकी मौत हो गई. 

लड़की की तरह रहता था

लोगों के जुबान पर यह भी चर्चा है कि प्रकाश साव तनी से प्यार करता था. तनी को जलाने का आरोप भी प्रकाश पर ही है. मृतक की मां पबिया देवी कहती हैं कि वह लड़कियों की तरह नाचता गाता था. पिता भी स्वीकार करते हैं कि तनी लड़कियों के कपड़े पहनता था और नाचने-गाने का शौकीन था. तनी की मौत के पहले उसके पिता लोकनाथ ने एक वीडियो भी बनाया है जिसमें तनी कहता दिख रहा है कि प्रकाश और उसके परिवार वालों ने मुझे बचाने की कोशिश नहीं की. आरोप है कि प्रकाश ने ही उसे आंगन में जलाया, लेकिन प्रकाश ने उसे क्यों जलाया यह उसे पता नहीं.  

पुरुष से कैसे प्यार करता !

घटना के बाद से आरोपी प्रकाश फ़रार है. हालांकि उसने मृतक के परिजनों को घटना के संबंध में बताया था कि  वह रात को सोया हुआ था, तभी तनी पहुंचा और उससे लिपट गया. उसके शरीर में आग लगी हुई थी, इसलिए वह भी बुरी तरह जल गया.  प्रकाश ने बताया कि तनी उससे हमेशा कहता था कि हम तुम से प्यार करते हैं, लेकिन मैं एक पुरुष से कैसे प्यार कर सकता था. फिलहाल धनसार पुलिस मामले की जांच कर रही है. आरोपी प्रकाश की तलाश जारी है.

 

रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो हेड, धनबाद

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.