☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका में चढ़ा कफ सिरप का नशा, भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवा के साथ एक धराया

दुमका में चढ़ा कफ सिरप का नशा, भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवा के साथ एक धराया

दुमका (DUMKA) : तीन जनवरी को दुमका जिला के हरनाकुंडी मोहल्ला स्थित राजेश राय के घर से पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया है. गृह स्वामी  को हिरासत में ले लिया गया है. मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है. 

पुलिस कर रही जांच, दोषी कौन

आज सोमवार को दुमका के मुफस्सिल थाना की पुलिस को यह सूचना मिली कि हरनाकुंडी मोहल्ला स्थित राजेश राय के घर में काफी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप एकत्रित कर रखा गया है.  सूचना मिलते ही दुमका एसडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी के नेतृत्व में मुफस्सिल थाना की पुलिस स्थल पर पहुंची. राजेश राय के घर में छापेमारी की गई तो वहां काफी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप रखा हुआ था. पुलिस ने कफ सिरप को जब्त किया. वहीं गृहस्वामी राजेश राय को हिरासत में लेकर मुफस्सिल थाना पहुंच गई. राजेश राय से पूछताछ की जा रही है. राजेश राय की पत्नी पल्लवी शर्मा का कहना है कि यह कफ सिरप मोहल्ला के सूरज शाह नामक युवक ने घर में लाकर रखा था और वह कहा था कि 2 महीने के बाद लेकर चले जाएंगे. बार-बार कहने के बावजूद भी वह इसे यहां से नहीं ले गया. एसडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी ने कहा कि पुलिस तमाम बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है. जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

शराब की जगह सिरप !

ज्ञात हो कि दुमका में नशा के लिए अवैध कफ़ सिरप के कारोबार का यह कोई पहला मामला नहीं है. पिछले वर्ष भी नगर थाना की पुलिस ने काफी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप को बरामद किया था जिसे पटना से रांची के रास्ते कोरियर के माध्यम से दुमका लाया गया था. पुलिस को सूचना मिली थी तो कूरियर एजेंसी की गाड़ी पर छापा मारकर अवैध कफ़ सिरप से भरी कई पेटियों को जब्त किया गया था और इस मामले में अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने 2 लोगों को जेल भी भेजा है. हाल के दिनों में नशा को लेकर युवा वर्ग का रुझान शराब से ज्यादा कफ सिरप की ओर हुआ है. यही वजह है की सामान्य बीमारी में प्रयोग किए जाने वाला कफ सिरप आज नशा के रूप में लोग इस्तेमाल कर रहे हैं.  यही कारण है कि कफ सिरप की ब्लैक मार्केटिंग तक होती है.

Published at:03 Jan 2022 04:44 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.