✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बेटा ही निकला बाप का हत्यारा, इस वजह से ले ली जान

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 2:08:08 PM

गोड्डा (GODDA) : गोड्डा जिले के हनवारा थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव में पिछले दिनों मृत मिले चुन्नी यादव का हत्यारा कोई और नहीं, बल्कि उसका बेटा ही निकला. उसने ही अपने ही वृद्ध पिता की गला रेत कर हत्या कर दी थी और शव को फेंक दिया था. जब लोगों ने शव को देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया. लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी थी. चुन्नी लाल का हत्यारा कौन था और क्यों उसने उसकी हत्या की, इस बात का खुलासा सोमवार को एसपी वाईएस रमेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया.

एसपी वाई एस रमेश ने पुलिस कार्यालय में प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए कहा कि जांच के दौरान में बड़े बेटे सुबोध यादव को पूछताछ के लिए थाना लाया गया था. जब पुलिस ने सख्ती से उससे पूछताछ की तो वो ज्यादा देर टिक नहीं सका और उसने कबूल किया कि उसने ही अपने पिता की हत्या की है.

इस वजह से ली जान

दरअसल, संग्रामपुर गांव में रहने वाले चुन्नी यादव के दो बेटे और चार बेटियां थीं. सभी की शादी हो गयी थी और सब अपने-अपने परिवार के साथ गुजर बसर कर रहे थे. चुन्नी यादव के पास तीन जगहों पर 16 बीघा जमीन थी. चुन्नी यादव विगत 15 वर्षों से अपने छोटे बेटे के साथ रह रहे थे और बड़ा बेटा इनसे अलग रहता था. पूछताछ के क्रम में सुबोध ने बताया कि उसके पिता द्वारा सिर्फ एक बीघा जमीन उन्हें दिया गया था, इससे उसे अपने परिवार को चलाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता था. उसने कहा कि वो बार-बार पिता से सही ढंग से दोनों बेटों में बंटवारा करने की गुहार लगाता रहा. मगर हर बार पिता द्वारा तिरस्कार ही मिला. इसी गुस्से में आकर उसने अपने पिता की हत्या कर दिया. पुलिस ने आरोपी बेटे को जेल भेज दिया है.

रिपोर्ट : अजीत सिंह, गोड्डा  

 

 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.